Site icon अग्नि आलोक

कलेक्टर मनीष सिंह इंदौर में कोरोना की व्यवस्थाओं से पीएम को कराया अवगत

Share

इंदौर। कोरोना संक्रमण रोकने के प्रबंधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देश के विभिन्न राज्यों के कलेक्टर्स के साथ सीधा संवाद किया। बैठक में देश के 9 राज्यों के 50 कलेक्टर शामिल हुए थे। इनमें से 6 जिलाधीश को बोलने का मौका दिया गया था।

मध्यप्रदेश से इंदौर,जबलपुर और ग्वालियर के कलेक्टर बैठक में शामिल हुए थे। जिसमें से इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने इंदौर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इंदौर कलेक्टर ने शहरी और ग्रामीण इलाके में कोरोना संक्रमण को रोकने और जागरुकता को बढ़ाने के लिए उठाए जा रहे प्रशासन के कदमों की जानकारी दी।

बैठक में पीएम से हुई चर्चा को लेकर कलेक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सुझाव दिए है, कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ग्रामीण स्तर पर ज्यादा प्रभावी कदम उठाए जाए जीते हारे सभी दलों के लिए कार्यकर्ताओं को कमेटियों में शामिल किया जाए।

साथ ही वैक्सीनेशन को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए व्यवस्था हो । वहीं, ये विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए कि किसी भी स्थिति में वैक्सीनेशन का नुकसान नहीं होना चाहिए। एक एक डोज जनता के लिए बहुत जरुरी है। लिहाजा,वैक्सीन बर्बाद नहीं होना चाहिए। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए थे।

मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों जिन जिन अभियान की शुरुवात की है। उन्हें लेकर भी बैठक में जानकारी दी गई

Exit mobile version