Site icon अग्नि आलोक

कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजू भदौरिया की अग्रिम जमानत निरस्त

Share

इंदौर

6 जुलाई को हीरा नगर थाना क्षेत्र पर निगम चुनाव मतदान के दौरान विवाद मामले में वार्ड-22 से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजू भदौरिया की जमानत सोमवार को कोर्ट ने अग्रिम जमानत निरस्त कर दी। वोटिंग के समय पार्षद उम्मीदवार आपस में भिड़ गए थे। पुलिस ने मामले में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजू भदौरिया पर मामला दर्ज कर थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया था। इस मामले में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी चंदू शिंदे ने प्राणघातक हमले का आरोप लगाते हुए हीरा नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

एप्पल अस्पताल पर प्रशासन का एक्शन

इंदौर के भंवरकुआं स्थित एप्पल अस्पताल में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम कार्रवाई की। महंगे दामों पर अस्पताल के ही मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए मजबूर करने की बात सामने आने और मरीजों के परिजनों की शिकायत पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई और इस पर एक्शन लिया। ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर की जांच शुरू की है। मेडिकल शॉप सील करने के साथ ही अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी सामने आ रही है।

एप्पल अस्पताल पर कार्रवाई करती टीम।

SI के बेटे ने होस्टल में लगाई फांसी, ग्वालियर से पीएससी की तैयारी करने आया था इंदौर

होस्टल में रह कर पीएसी की तैयारी कर रहे सब इंस्पेक्टर के बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह थाना भंवरकुआं क्षेत्र में स्थित आश्रय नामक होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मृतक का नाम अजय पिता अशोक परिहार 23 वर्ष निवासी ग्वालियर है। सूत्रों का कहना है कि अजय का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल शव जिला अस्पताल में भिजवा दिया है। अजय के पिता व अन्य परिजनों का सूचना देकर इंदौर बुलाया जा रहा है।

Exit mobile version