Site icon अग्नि आलोक

कृषि कानून को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यक्रम स्थल पर उमड़ा जनसैलाब

Share

इंदौर, । कोरोना संकट के बीच कांग्रेस किसानों के समर्थन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है, भोपाल के बाद आज कांग्रेस ने इंदौर के देपालपुर में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकाली, कांग्रेस की रैलियों में भारी जनसमर्थन उमड़ा।

बता दे कि मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ स्वयं ट्रैक्टर चलाकर देपालपुर में किसान आंदोलन में शामिल हुए, कमलनाथ के साथ इस रैली में अरुण यादव, सज्जन वर्मा, मालवा निमाड़ क्षेत्र के कांग्रेस के सभी विधायकों बड़ी तादाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

कमलनाथ ने ट्रैक्टर मार्च के दौरान कहा

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्र सरकार तीन कानूनों के जरिए कृषि क्षेत्र का निजीकरण करना चाहती है, कृषि कानूनों के कारण किसानों की हालत बदतर हो जाएगी जिससे देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी, जब तक किसानों की मांग नहीं मानी जाती कांग्रेस किसानों का समर्थन करती रहेगी।

आपको बताते चले कि कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने शनिवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी बड़ी रैली निकाली थी, आंदोलन कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया था और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया था. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं-कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।

Exit mobile version