Site icon अग्नि आलोक

आगर से कांग्रेस विधायक वानखेड़े ने लिखा चुनाव आयोग को पत्र, इंदौर-आगर सहित प्रदेश में कोरोना को भगाने के लिए चुनाव करवाने की मांग की

Share

इंदौर

आगर मालवा से कांग्रेस के विधायक विपिन वानखेड़े ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश को पत्र लिख कर इंदौर, आगर-मालवा, भोपाल, उज्जैन, देवास सहित सहित पूरे मध्य प्रदेश में चुनाव करवाने की मांग की है। विधायक ने मांग पत्र में बताया है कि, चुनाव से कोरोना भाग जाएगा, क्योंकि बड़े – बड़े नेता बंगाल सहित जिन राज्यों में चुनाव है, वहां भारी भीड़ एकत्रित करके रैलियां कर रहे हैं, लेकिन वहां कोरोना नहीं फैल रहा है। विधायक वानखेड़े ने अपने पत्र में निर्वाचन पदाधिकारी से मांग की है कि, प्रदेश में चुनाव करवाया जाए और बड़े – बड़े नेताओं की रैलियां भीड़ एकत्रित करके करवाई जाए, जिससे कोरोना भीड़ को देख मध्यप्रदेश को छोड़ कर भाग जाएगा।

विधायक ने यह पत्र चुनाव आयोग को लिखा है।

Exit mobile version