इन्दौर । भारतीय संविधान की रक्षा को लेकर लगातार प्रखर और वोट चोरी के मामले में लगातार सत्ता पक्ष के लिए चुनौती खड़े कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांगे्रस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए देष भर में संगठन सृजन अभियान चलाया, इसी अभियान के तहत कांग्रेस हायकमान ने पहली बार बाबा साहेब को सम्मान देते हुए उन्हीं के जन्म स्थली इन्दौर जिले के साथ ही मध्यप्रदेश में भी अपने केन्द्रीय पर्यवेक्षक एवं प्रदेश कांग्रेस ने प्रभारियों को भेज कर संगठन को मजबूत बनाने की क्षमता रखने वाले सक्रिय, निष्ठावान एवं समर्पित नेताओं की रायसुमारी के माध्यम से खोज की। जिसमें पहली बार भारतीय संविधान के जनक बाबा साहेब डाॅक्टर भीम राव अम्बेडकर जी के जन्म स्थली इन्दौर जिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की पसंद के रूप में आगर से चुनाव लड़े विपिन वानखेड़े को इन्दौर जिले का ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिससे इन्दौर के अनुसूचित जाति वर्ग को कांगे्रस के महत्वपूर्ण अध्यक्ष पद का दायित्व मिलने से हर्ष की लहर दौड़ गयी। अब शहर के दलित कांग्रेस नेता भी इन्दौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े का कंधे से कंधा मिलाकर चलने की तैयारी में लग गये हैं।
– *शहर में अनुसूचित जाति का अध्यक्ष बनाने की उठी थी मांग :-*
गौरतलब है कि कांगे्रस सृजन अभियान के दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश संयोजक प्रकाश महावर कोली ने अनुसूचित जाति विभाग के शहर अध्यक्ष रमेश घाटे को सलाह देकर शहर कांग्रेसक अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कराई थी, जिसमें महावर ने स्पष्ठ कलिखा था कि राहुल गांधी और मलिकार्जुन खरगे जी बाबा साहेब के भारतीय संविधान की रक्षा के लिए सतत् प्रयासरत हैं, एैसे में कांग्रेस हायकमान को चाहिए कि वह बाबा साहेब की जन्म स्थली इन्दौर जिले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुसूचित जाति वर्ग से दें, ताकि पूरे प्रदेश व देश में यह संदेश जाए कि कांग्रेस वास्तविक रूप से बाबा साहेब के संविधान की रक्षा के लिए दृढ़संकल्पित है। कांग्रेस के इसी संकल्प और राहुल जी और खरगे जी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की सोच से बाबा साहेब की जन्म स्थली इन्दौर जिले में अनुसूचित जाति वर्ग से महार समाज के विपिन वानखेड़े के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मिला है।
– *वानखेड़े के कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा अनुसूचित जाति वर्ग का कांग्रेस :-*
इन्दौर जिला कांग्रेस का अध्यक्ष अनुसूचित जाति वर्ग के प्रतिनिधि के रूप में विपिन वानखेड़े की नियुक्ति को आम कांग्रेस केवल बाहरी नेता तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का खास होने की दृष्टि से ही देख रहे थे। लेकिन राहुल जी, खरगे जी ने शहर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के शहर अध्यक्ष रमेश घाटे के शहर कांग्रेस अध्यक्ष के दावेदारी के आवेदन को गम्भीरता से लेते हुए बाबा साहेब की जन्म स्थली से ही अनुसूचित जाति का ही नहीं बल्कि बाबा साहेब की जाति के ही एक योग्य, समर्पित, निष्ठावान एवं उर्जावान युवा नेतृत्वकर्ता विपिन वानखेड़े को इन्दौर जिला जिसमें बाबा साहेब की जन्म स्थली महू भी शामिल है, का अध्यक्ष मनोनित कर जता दिया कि कांग्रेस ही वास्तविक रूप से बाबा साहेब के संविधान की रक्षा के लिए दृढ़संकल्पित है। विपिन वानखेड़े की नियुक्ति से इन्दौर जिले के साथ ही शहर के कांग्रेसजन भी खुश नजर आ रहे हैं और शीघ्र ही ग्रामीण अध्यक्ष का स्वागत शहर में करने की योजना बना रहे है। योजना की जानकारी भी दो-तीन दिन में ही आमजन के सामने आ सकेगी।

