Site icon अग्नि आलोक

गले तक कर्ज में डूबी शिवराज सरकार, निगम मंडलों में नियुक्तियों को तैयार: कांग्रेस

Share

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं वरिष्ठ प्रवक्ता रवि सक्सेनाने शिवराज सरकार द्वारा निगम, मंडलों में की जा रही नियुक्तियों की कवायत पर प्रहार करते हुए कहा है कि शिवराज सरकार गले गले तक कजऱ् में डूबी हुई है। मध्यप्रदेश पर लगभग 2 लाख 24 हजार करोड़ का कर्ज हो चुका है। सरकार वेतन बांटने और प्रशासनिक व्यय के लिये प्रतिमाह दो हज़ार करोड़ का कर्ज ले रही है। प्रदेश के अधिकांश निगम, मंडल घाटे में चल रहे हैं ऐसे में निगम, मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियों को करना ऐसे ही है, जैसे “अंधेर नगरी चौपट राजा बिना सोचे समझे अपनों को उपकृत करना।

रवि सक्सेना ने कहा कि शिवराज जी, कमलनाथ ने 15 महीने तक कोई राजनीतिक नियुक्तियाँ निगम मंडलों में इसीलिए नहीं की थी कि वो जानते थे कि प्रदेश के अधिकांश निगम, मंडलों की आपके 15 वर्ष के शासन में आर्थिक हालात अत्यंत दयनीय हैं वहाँ राजनीतिक नियुक्तियाँ करने का मतलब होगा प्रदेश के निगम, मंडलों को दिवालिया बनाना। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि शिवराज जी, पहले प्रदेश के निगम, मंडलों की सेहत सुधारिये फिर अपने चहेतों को नियुक्ति देनें की कवायत कीजिये ! वैसे भी आपके कृपा पात्रों की योग्यता किसी से छुपी नहीं है जो आपके पिछले कार्यकाल में भ्रष्टाचार और घपले घोटालों के पर्याय रहे हैं।

Exit mobile version