Site icon अग्नि आलोक

कांग्रेस ने ट्विटर को लिखी चिट्ठी:कहा- स्मृति, रविशंकर प्रसाद समेत 11 भाजपा नेताओं पर लीगल एक्शन लें

Share

नई दिल्ली

टूलकिट मामले में अब चिट्ठीबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने ट्विटर इंडिया को चिट्ठी लिखकर 11 भाजपा नेताओं की पोस्ट पर मैनीपुलेटेड मीडिया टैगिंग करने की बात कही है। कांग्रेस ने 11 नेताओं के ट्वीट भी ट्विटर के लीगल डिपार्टमेंट को भेजे हैं और कहा है कि नेताओं पर एक्शन लिया जाए।

कांग्रेस के खिलाफ भाजपा फैला रही झूठ- कांग्रेस

उम्मीद है ट्विटर एक्शन लेगा- कांग्रेस
कांग्रेस ने कहा कि #CongressToolkitExposed हैशटैग के साथ भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पोस्ट की थी। इसी तरह अन्य नेताओं ने भी पोस्ट की, जिसे ट्विटर ने मैनीपुलेटेड मीडिया की-वर्ड से टैग किया है। पात्रा के खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर में इसी मामले को लेकर केस भी दर्ज किया गया है। अगर कोई केंद्रीय मंत्री अपने अकाउंट से ऐसी जानकारियां शेयर करता है तो लोग उसे सही ही मानेंगे।

पार्टी ने कहा कि ऐसे में इस तरह के सभी अकाउंट से किए गए ट्वीट को मैनीपुलेटेड मीडिया घोषित करना जरूरी हो जाता है। हम उम्मीद करते हैं कि हमने फर्जी टूलकिट को लेकर जिन अकाउंट्स का जिक्र किया है, उन पर भी वैसा ही एक्शन लिया जाएगा, जैसा एक्शन ट्विटर के प्लेटफार्म के गलत इस्तेमाल किए जाने पर लिया जाता रहा है।

Exit mobile version