Site icon अग्नि आलोक

कांग्रेसियों का हल्ला बोल:कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली, बोल- किसानों की मांगें नहीं मानीं, तो होगा बड़ा आंदोलन

Share

इंदौर

कृषि कानूनों के खिलाफ और किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को देशव्यापी आंदोलन किया गया। इंदौर में भी जिला कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तेजाजी नगर चौराहे के पास चक्काजाम किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेताओं ने ट्रैक्टर रैली भी निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने करीब 2 घंटे तक चक्काजाम किया गया।

पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी समेत कांग्रेस के नेताओं ने ट्रैक्टर की सवारी कर किसानों के पक्ष में मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। विधायक जीतू पटवारी ने महंगाई और कृषि बिल समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। बताया, कांग्रेस जल्द ही किसानों के समर्थन में बड़ा आंदोलन करेगी। इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

कांग्रेस ने ट्रैक्टर रैली भी निकाली।

विधायक पटवारी ने कहा, तेल से लेकर दाल तक के भाव मोदी सरकार ने बढ़ा दिए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक राम मंदिर को बनते देखना चाहता है। अन्न्दाता भी भगवान है। सरकार बनाने के पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोल 40 रुपए प्रति लीटर बिकवाने की बात कही थी। अब हालात उलट हैं। 60 दिन में 65 किसान जान दे चुके हैं। बावजूद मोदी ने एक शब्द भी नहीं बोले।

तेजाजी नगर में प्रदर्शन के दौरान स्थानीय कांग्रेसी नेता शामिल रहे।

जीतू पटवारी ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कैलाश जी सीनियर नेता हैं, जब उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय द्वारा अधिकारियों पर बल्ला चलाया था, उस समय अपने बेटे को संस्कार क्यों नही दिए? उन्होंने कहा कि कई बार मीडिया में कैलाश जी ने भी विवादित बयान दिए, यह कौन से अच्छे संस्कार वाली बात है? पहले अपने बेटे आकाश विजयवर्गीय को अच्छे संस्कार सिखाइए।

Exit mobile version