Site icon अग्नि आलोक

उज्जैन में PFI की माहौल बिगाड़ने की साजिश, पुलिस ने 6 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया

Share

उज्जैन. उज्जैन पुलिस ने शहर का साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की साजिश के आरोप में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि बाद में सभी को रिहा कर दिया गया. त्रिपुरा में भड़की हिंसा के विरोध में ये सदस्य कलेक्टर को ज्ञापन देने गए थे. उसकी भाषा बहुत भड़काऊ और आपत्तिजनक थी.

हाल ही में नार्थ त्रिपुरा में फैले साम्प्रदायिक तनाव के विरोध PFI के 6 सदस्य कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे थे. माधव नगर पुलिस ने बाद में उन सभी के खिलाफ धारा 153, 295, 505 1(c)(2) 188 के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था.

कई राज्यों में प्रतिबंध
देश के कई राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध है. त्रिपुरा में हुई हिंसा के बाद 29 अक्टूबर को पीएफआई के सदस्य उज्जैन कलेक्टर के पास ज्ञापन देने गए थे. कलेक्टर से मुलाक़ात नहीं होने के कारण ये कार्यकर्ता ज्ञापन दफ्तर में देकर लौट गए. ज्ञापन पढ़ने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया. तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी क्योंकि ज्ञापन में बेहद आपत्ति जनक बातें थीं. जो समाज का मागौल बिगाड़ सकती थीं. पुलिस हरकत में आयी और तत्काल पीएफआई के 6 सदस्यों पर धारा 153, 295, 505 1(c)(2) 188 में मामला दर्ज कर लिया गया.

Exit mobile version