Site icon अग्नि आलोक

शाला प्रवेश हेतु घर घर जाके संपर्क किया

Share

देपालपुर शाला प्रवेश हेतु घर घर जाके संपर्क किया।  शासकीय माध्यमिक विद्यालय  नांद्रा  एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय गंगाजल खेड़ी के शिक्षकों द्वारा नवीन प्रवेश के लिए   ग्राम नांद्रा एवं    गंगाजल खेड़ी के पालको से  उनके घर,  घर जाकर  संपर्क किया ।।   व उनके बच्चो को शासकीय विघालय में प्रवेश दिलाने से होंने वाले लाभ ,उनकी आर्थिक बचत सुविधाओं  ,बच्चो की उच्च पढ़ाई आदि को समझाया गया ।तथा पालको को अभिप्रेरित कर ,उनके बच्चे बच्चों को  शासकीय  माध्यमिक विद्यालय नान्द्रा व   प्राथमिक विघालय गंगाजल खेड़ी प्रवेश दिलवाने का निवेदन किया ।।इस दौरान ग्राम नांद्रा  एवं गंगाजल खेड़ी  के शेष बचे बच्चो को उनकी अंकसूची (प्रगति पत्रक ) भी वितरित किए गए ।। इस दौरान  नान्द्रा विद्यालय मैं नवीन प्रवेश के पम्पलेट का वितरण भी किया गया ।इसमें संपर्क अभियान में शासकीय माध्यमिक विद्यालय नान्द्रा के प्रधान पाठक श्री राजेश पटेल ,श्री आबिद अली मंसूरी ,श्री मुकेश नागर ,श्री बलदेव गेहलोत, श्री अशोक सोलंकी तथा प्राथमिक विद्यालय गंगाजल खेड़ी के प्रधान पाठक श्री जगदीश बड़वाया उपस्थित थे ।।श्री जगदीश बड़वाया जी ने गंगाजल खेड़ी के पालको से ग्रहसम्पर्क अभियान में  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।।।

 10वी ओर 12 वी के छात्र छात्राओ को प्रश्न बैंक बाटे

 देपालपुर शासकीय उमावि अटाहेड़ा में कक्षा 10वी,12वी 9वी के छात्र एवं छात्राओं को नि शुल्क प्रशन बैंक का वितरण किया गया ! इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश परमार,शिक्षक भगवान सिंह सोलंकी,ज्योति विजय,अंजना वर्मा, माया परमार,राजदीप जाधोन आदि उपस्थित थे ! प्राचार्य श्री दिनेश परमार ने अपने संबोधन में 10 वी 12 वी के स्टूडेंट्स से अपील की कि अब बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने की बारी आपकी है ! आप बहुत ही लगन से अध्ययन करे एवं सफलता प्राप्त करे !           

Exit mobile version