अग्नि आलोक

भोपाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह: दौरे के पहले लगे विवादित पोस्टर्स

Share

भोपाल

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल पहुंच चुके हैं। सीएम शिवराज सिंह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। शाह 15 दिन में दूसरी बार भोपाल आए हैं। वे बीजेपी दफ्तर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर बैठक लेंगे। शाह चुनावी रणनीति के नए टास्क सेट करके जाएंगे।

बीजेपी ऑफिस में होने वाली इस बैठक में शाह के साथ मप्र के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, मप्र चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित तमाम सीनियर नेता मौजूद रहेंगे।

शाह के दौरे के पहले लगे पोस्टर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल दौर से पहले शहर में पोस्टर्स लगे है। इन पर लिखा है – अत्याचार, दुष्कर्म में नंबर-1 प्रदेश में आपका स्वागत है। ये पोस्टर्स भोपाल के सेकंड स्टॉप और व्यापमं चौराहे पर लगे है। पोस्टर में महाकाल लोक घोटाला और आदिवासी-दलितों पर अत्याचार का जिक्र किया गया है।

पोस्टर पर लास्ट में ‘सौजन्य-मध्यप्रदेश के समस्त जागरुक नागरिक’ लिखा है। इसमें एक बारकोड स्कैनर भी लगाया गया है, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान की फोटो भी लगाई गई है। बीजेपी ने इसे कांग्रेस की डर्टी पॉलिटिक्स बताया है।

भोपाल के सेकंड स्टॉप और व्यापमं चौराहे पर लगे है। जिसमें लिखा है – अत्याचार, दुष्कर्म में नंबर-1 प्रदेश में आपका स्वागत है।

इलेक्शन मैनेजमेंट के लिए जारी होंगी समितियों की लिस्ट

मध्यप्रदेश में भाजपा जिन समितियों का गठन करने जा रही है, उनमें प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। इस काम के लिए सात नेताओं को जिम्मेदारी दी जा सकती है। बीजेपी संगठन द्वारा बनाई जा रही समितियों की सूची 27 जुलाई को जारी हो सकती है।

इन समितियों का हो रहा गठन

चुनाव प्रबंधन कार्यालय शुरू, अब वॉर रूम की तैयारी

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में ऊपरी मंजिल पर चुनाव प्रबंधन कार्यालय शुरू हो चुका है। बीजेपी के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव ने सीएम शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा, शिवप्रकाश सहित तमाम नेताओं की मौजूदगी में इसका विधि विधान से पूजन कर शुभारंभ किया था। बीजेपी जल्द ही रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित बंसल वन की बिल्डिंग में अपना इलेक्शन वॉर रूम तैयार करेगी। इस बिल्डिंग में मीडिया, आईटी जैसे दफ्तर संचालित किए जा सकते हैं।

Exit mobile version