Site icon अग्नि आलोक

निगम कमिश्नर ने कहा-बेवकूफ… जब तक निगम में 10 फोन नहीं आएंगे तब तक आप लोग काम नहीं करेंगे क्या?

Share

इंदौर

इंदौर में बारिश के कारण बन रहे जलजमाव के हालात से नगर निगम की चौतरफा आलोचना हो रही है। इन्हीं हालातों के मद्देनजर नगर निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल ने शनिवार को अधीनस्थों कि जरूरी बैठक बुलाई। बैठक में आयुक्त ने जल निकासी के प्रबंध की खामियां गिनाते हुए अधीनस्थों को जमकर फटकार भी लगाई ।

लगातार शहर में जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम की बदनामी हो रही है कुछ घंटों की बारिश के बाद सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। जिसको लेकर शनिवार को नगर निगम कंट्रोल रूम में प्रतिभा पाल ने सभी बिल्डिंग ऑफिसर व जोनल ऑफिसर की एक बैठक ली जिसमें साफ तौर से उन्हें हिदायत देते हुए कहा कि – क्या बेवकूफ जैसे काम करते हैं आप लोग। जब तक शहर में 10 फोन नहीं आएंगे तब तक आप लोग रिमोट की टीम लेकर जाते नहीं है। न्यू कमिश्नर ने साफ कहा कि यदि किसी निजी प्लॉट या निजी जमीन के कारण जलभराव की स्थिति बनती है तो निगम को अधिकार है कि उसको हटाकर जलभराव की समस्या को दूर किया जाए लेकिन आप लोग क्यों नहीं सुनते हैं यह समझ नहीं आ रहा है। मीटिंग के दौरान ऑफिसर ने जैसे ही अपनी बात रहेगी निगम कमिश्नर फिर भड़क गई और साफ तौर पर कह दिया आप लोग फालतू की बात करते हैं गैरों को इलाके की पूरी जानकारी होती है।

आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि जल निकासी को लेकर बैठक में तय किया गया है कि जिन- जिन स्थानों पर स्टॉर्म वाटर लाइन डाली जानी है। वहां के काम में तेजी लाई जाए और साथ ही साथ जल निकासी संबंधी प्रबंध के काम को लेकर सभी को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं । आयुक्त प्रतिभा पल के तीखे तेवर से सभी जोनल अधिकारी भी हैरान रह गए, जबकि सभी जोनल अधिकारियों को अब जल निकासी के संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए है ।

Exit mobile version