Site icon अग्नि आलोक

देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़…घोड़ों पर हो रही पेट्रोलिंग; CJI बोले- सच झूठी खबरों का शिकार हो गया

Share

नैशनल एलिजिबिलिटी एंड एंट्रेंस टेस्ट – अंडरग्रैजुएट (NEET UG) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होगा। संडे को ही पोस्‍टग्रैजुएट के लिए एंट्रेंस (NEET PG 2023) होगा। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज केरल के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। वहीं, दिल्ली नगर निगम (MCD) आज कमला नगर (मंडेलिया रोड) में ‘राहगीरी’ का आयोजन कर रहा है। इसमें नुक्कड़-नाटक, म्यूजिक, ग्रुप डांस, लाइव आर्ट, पुलिस बैंड, योगा जैसे कई कार्यक्रम होंगे। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक यह आयोजन होगा।

इंडियन आर्मी ने लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी LAC के पास निगरानी बढ़ा दी है। यहां तैनात सेना के जवान गलवान घाटी और आस-पास के इलाकों में घोड़ों से पेट्रोलिंग कर रहे हैं। आर्मी ने कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें सेना के जवान गलवान के ऊंचाई वाले इलाकों में क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं।

15 जून 2020 को गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। आर्मी के एक अफसर ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि लद्दाख में LAC और गलवान घाटी के पास तैनात जवानों ने “संभावित” चीनी हमले को रोकने के लिए बॉर्डर एरिया का सर्वे करने सहित कई एक्टिविटीज में हिस्सा लिया।

उधर, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने दिल्ली में अमेरिकन बार एसोसिएशन (ABA) की कॉन्फ्रेंस में फेक न्यूज और ट्रोलिंग पर चिंता जताई। चंद्रचूड़ ने कहा, सोशल मीडिया पर फाल्स न्यूज जिस रफ्तार से फैलती है, उसके चलते सच झूठी खबरों का शिकार हो गया है। एक झूठी बात बीज की तरह जमीन में बोई जाती है और यह बड़ी थ्योरी में बदल जाती है, जिसे तर्क के आधार पर तौला नहीं जा सकता है

Exit mobile version