उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रणालियों ने पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक ठंड को तीखा कर दिया है। दिल्ली- एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर गहराता जा रहा है। वहीं विशाखापत्तनम में शनिवार को होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में भारत की नजर सिर्फ एक चीज पर होगी सीरीज जीतना और लगातार आलोचनाओं पर विराम लगाना। भारत को उम्मीद है कि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर बड़े मैच वाला प्रदर्शन करेंगे और टीम को जीत की राह दिखाएंगे। एक तरफ ‘एजुकेशन फॉर भारत’ कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, राज्य सभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी, यूजीसी चेयरमैन प्रो. विनीत जोशी समेत 60 से अधिक वक्ता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), नई शिक्षा नीति, स्किल्स और रोजगार समेत छात्रों के भविष्य से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा करेंगे। पूर्व क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग भी अपनी आवाज बुलंद करेंगे। दूसरी ओर चुनाव आयोग ने शुक्रवार को स्थानीय निकाय चुनाव के मद्दे नजर केरल के लिए मतदाता सूचियों को लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को एक सप्ताह तक बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव 9 और 11 दिसंबर को दो चरण में होने हैं।
काशी को मिला स्मार्ट सिटी इनोवेशन अवॉर्ड, जानें थ्री-डी अर्बन स्पेशल डिजिटल ट्विन प्रोजेक्ट के बारे में
काशी को स्मार्ट सिटी इनोवेशन अवॉर्ड-2025 मिला। वाराणसी स्मार्ट सिटी को अपने अनोखे थ्री-डी अर्बन स्पेशल डिजिटल ट्विन प्रोजेक्ट के लिए भुवनेश्वर में आयोजित 19वीं डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव एंड अवॉर्ड में ये सम्मान दिया गया।

ये अवार्ड जॉइंट सेक्रेटरी (साइबर) नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरिएट केंद्र सरकार, मेजर जनरल मंजीत सिंह और विशेष सचिव इलेक्ट्रॉनिक एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ओडिशा सरकार ने पूर्व नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, स्मार्ट सिटी के मुख्य प्रबंधक अमरेंद्र तिवारी और प्रोजेक्ट हेड डॉ. संतोष त्रिपाठी को शुक्रवार को भुवनेश्वर में दिया। लगभग 10 करोड़ की लागत से पूरे हुए इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में 9 महीने का समय लगा था।
काशी देश का पहला शहर बन गया है जहां 160 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का थ्री-डी जीआईएस (360 डिग्री मैपिंग) की गई है। वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक अमरेंद्र तिवारी ने बताया कि वाराणसी पूरे नगर निगम क्षेत्र का 3-डी अर्बन स्पेशियल डिजिटल ट्विन बनाए जाने का कार्य लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग (लिडार) तकनीकी के माध्यम से किया गया है। जिसमे लो फ्लाइंग एयरक्राफ्ट से हवाई सर्वे 23 घंटे से अधिक, सड़को पर गाड़ियों से 1838 लाइन किलोमीटर और गलियों में बैग पैग से 1055 लाइन किलोमीटर किया गया है।
3-डी अर्बन स्पेशल डिजिटल ट्विन के उपयोग और फायदे
स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि 3-डी अर्बन स्पेशल डिजिटल ट्विन से काशी की इंच-इंच का हिसाब रखेगा, इस तकनीक का ग्राउंड रेज्युलेशन 4 सेंटीमीटर (4 सेमी के ऑब्जेक्ट) है। गंगा में आने वाले बाढ़ के लेवल के मुताबिक पहले से ही 3-डी मैपिंग ये बता देगा।
बाढ़ से कौन-कौन से इलाके और इमारतों प्रभावित होंगे। जिससे प्रशासन पहले से ही सभी तैयारी कर लेगा। थ्री डी जीआईएस में गलियों से लगायत सड़को और भवनों की सटीक माप है। जिससे विकास की योजनाओं से जुड़ा कोई भी विभाग इस 3-डी मैपिंग के जरिये किसी स्थान पर जगह की उपलब्धता, उपयोगिता कार्य की सुगमता आदि का आकलन कर सकता है।
ये सम्मान इतिहास से प्राचीन, आध्यात्मिक धार्मिक और ऐतिहासिक नगर काशी को उसके मूल रूप में रखते हुए आधुनिक बनाने वाले योजना को मिला है, जो काशीवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है,और ये सम्मान उनको समर्पित है। – अक्षत वर्मा, पूर्व नगर आयुक्त
31 दिसंबर को हुई थी घटना
सुनवाई के दौरान पुलिस आयुक्त वाराणसी के अधिवक्ता ने कहा कि जिस चीनी मांझे से याचिकाकर्ता के पुत्र की मौत हुई थी। उस चीनी मांझे के उपयोगकर्ताओं को नहीं खोजा जा सका। 31 दिसंबर को विवेक अपनी मां के साथ जा रहा था। चीनी मांझे से उसकी गर्दन कट गई थी और इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर बीएचयू में मौत हो गई थी। मां श्यामलता ने याचिका दायर कर सरकार और पुलिस की नीतियों को जिम्मेदार बताया। बिक्री, खरीद, उपयोग और भंडारण पर लागू प्रतिबंध को प्रभावी बनाने और सरकार से मुआवजे की मांग कि थी।
उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रणालियों ने पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक ठंड को तीखा कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश इस समय कड़ाके की शीतलहर का सामना कर रहे हैं। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में शून्य से नीचे गिरता तापमान जनजीवन को चुनौतीपूर्ण बना रहा है।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक दिसंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना बढ़ गई है, जबकि मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों की श्रृंखला और दो चक्रवाती प्रसार अगले कुछ दिनों तक मौसम को और अधिक बदले हुए रूप में रख सकते हैं।
पश्चिमी विक्षोभ बना ठंड की मुख्य वजह
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ 3.1 से 4.5 किमी की ऊंचाई पर उत्तर पंजाब और आसपास सक्रिय है। इसके कारण बना चक्रवाती प्रसार उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में असर दिखा रहा है। साथ ही एक अन्य विक्षोभ ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय होकर बारिश और बर्फबारी के हालात बना रहा है। इसी प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
हिमाचल में शुष्क लेकिन कड़ाके की ठंड
हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क है, लेकिन न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। कई स्थानों पर पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम केंद्र शिमला ने 5 से 7 दिसंबर के बीच चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।
कश्मीर में पारा शून्य से कई डिग्री नीचे
कश्मीर घाटी भीषण ठंड की चपेट में है। श्रीनगर में तापमान माइनस 4 डिग्री, पहलगाम में माइनस 4.8 डिग्री और लेह में माइनस 9 डिग्री दर्ज किया गया है। कई क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की आशंका बनी हुई है।
मैदानी राज्यों में शीतलहर का प्रकोप
दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4–5 डिग्री नीचे है। पंजाब और हरियाणा में भी शुष्क हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दिनों में ठंड और तेज हो सकती है।
पूर्वी भारत में तापमान गिरावट का दौर जारी रहेगा। वहीं महाराष्ट्र और गुजरात में फिलहाल तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है।उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का यह दौर अगले एक सप्ताह तक जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।
क्या बारिश बिगाड़ेगी विशाखापट्टनम वनडे का मजा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 6 दिसंबर को वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम में खेला जाना है। दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं, ऐसे में यह मैच खिताबी जंग साबित होने वाला है। खास बात यह है कि यह मुकाबला साल 2025 में रोहित शर्मा और विराट कोहली का आखिरी इंटरनेशनल मैच भी होगा, इसलिए फैंस इस मैच को लेकर खासा उत्साहित हैं। इसी बीच मौसम को लेकर भी सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा बनी हुई है कि क्या बारिश खेल पर असर डालेगी।
कैसा रहेगा विशाखापट्टनम का मौसम
फैंस के लिए राहत भरी खबर है कि तीसरे वनडे के दौरान मौसम पूरी तरह सामान्य रहने की उम्मीद है। उपलब्ध मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा की रफ्तार लगभग 13 kmph के आसपास रहने की संभावना है। आसमान में हल्के बादल जरूर बने रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं बताई जा रही है। यानी मुकाबला पूरे ओवरों के साथ देखने को मिल सकता है।
आज ‘एजुकेशन फॉर भारत’ महाकुंभ: शिक्षा जगत पर मंथन
‘एजुकेशन फॉर भारत’ कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, राज्य सभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी, यूजीसी चेयरमैन प्रो. विनीत जोशी समेत 60 से अधिक वक्ता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), नई शिक्षा नीति, स्किल्स और रोजगार समेत छात्रों के भविष्य से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा करेंगे। पूर्व क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग भी अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इस कॉन्क्लेव में शिक्षा के भविष्य पर मंथन के साथ-साथ, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्कूलों को एडिटर्स च्वाइस स्कूल एक्सीलेंस अवाॅर्ड भी वितरित किए जाएंगे।
देश के 38 करोड़ से ज्यादा छात्रों के भविष्य का रोडमैप तय करने के लिए आज दिल्ली का इंडिया हैबिटेट सेंटर एक ज्ञान-मंच में तब्दील होगा। यहां अमर उजाला एजुकेशन फॉर भारत कॉन्क्लेव, एक्सपो एवं अवाॅर्ड्स-2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश भर के नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और तकनीकी विशेषज्ञों को एक मंच पर लाएगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद मुख्य अतिथि होंगे और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी शिक्षा के मैदान में अपनी आवाज बुलंद करेंगे। राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी, उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के अलावा यूजीसी चेयरमैन प्रो. विनीत जोशी, स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार समेत 60 से अधिक दिग्गज वक्ता मौजूद रहेंगे।
चर्चा के खास मुद्दे
एआई और एडटेक :
- रोबोट बनेंगे टीचर
- नई शिक्षा नीति (एनईपी)
- कैसे बदलेगी पढ़ाई की दुनिया
- स्किल्स और रोजगार : डिग्री या हुनर, किस पर होगा जोर
- डिजिटल गैप : गांव-शहर की खाई कैसे पटेगी
- वेब-3 और मेटावर्स : क्लासरूम का भविष्य
कार्यक्रम के आकर्षण
प्रिंसिपल्स राउंडटेबल:
देश के टॉप स्कूलों के प्रधानाचार्य शिक्षा 2.0 का ब्लूप्रिंट रखेंगे।
वाइस-चांसलर्स राउंडटेबल:
यूनिवर्सिटियों के मुखिया गुणवत्ता, रिसर्च और ग्लोबल पार्टनरशिप पर मंथन करेंगे।
एडटेक एक्सपो:
एआई से लैस क्लासरूम, वर्चुअल लैब्स और स्मार्ट लर्निंग टूल्स की लाइव झलक।
एक्सीलेंस अवार्ड्स:
देश के बेहतरीन स्कूलों और शिक्षकों को केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद करेंगे सम्मानित।
कॉन्क्लेव में शिक्षा के भविष्य पर मंथन के साथ, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्कूलों को एडिटर्स च्वाइस स्कूल एक्सीलेंस अवाॅर्ड भी वितरित किए जाएंगे।