पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के साथ कड़ाके की ठंड दर्ज की गई है। मौसम में बदलाव का असर साफ महसूस हुआ। तापमान में गिरावट आई है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक साथ कई सारे सवालों का जवाब दिया। इतना ही नहीं ईरान की परमाणु क्षमता को लेकर बड़ा दावा भी कर दिया। अमेरिका में एपस्टीन के लंबे समय तक निजी वकील रहे डैरेन इंडाइक ने हाउस ओवरसाइट कमेटी के सामने चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें एपस्टीन की तरफ से नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण की जानकारी उस समय नहीं थी। आगरा के थाना चित्राहाट क्षेत्र में एक बोलेरो पेड़ में जा घुसी। माैके पर चीखपुकार मच गई। हादसे में पांच लोगों की माैत हो गई। चार लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।दुनिया के सबसे बड़े साउथ पार्स गैस फील्ड पर इजरायल ने बुधवार को हवाई हमला किया, इसके जवाब में अब ईरान ने कतर की एनर्जी साइट पर हमला किया है, जिसमें भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं अब कतर ने ईरानी राजदूत को तुरंत देश छोड़ने का आदेश जारी किया है।
आज: इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में सुनवाई, दुनिया में कई जगह आज मनाई जाएगी ईद
आज 20 मार्च 2026 को शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। आज राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू के उत्तर प्रदेश दौरे का दूसरा दिन है। वहीं, नोएडा के इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
राष्ट्रपति का उत्तर प्रदेश दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरार वे शुक्रवार को वृंदावन में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगी।
इंजीनियर युवराज मेहता के मामले में सुनवाई
नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता की डूबने से मौत के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ से जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा है कि घटनास्थल पर सूचना मिलने के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ जैसी विशेषज्ञों की टीम मौजूद थी, पर्याप्त समय के बावजूद युवक को क्यों बचाया नहीं जा सका।
नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत 20 मार्च को औरंगाबाद आ सकते हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि समृद्धि यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए जाएं। इन स्टॉलों के माध्यम से आम लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
नेशनल डिफेंस इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव का आखिरी दिन
नेशनल डिफेंस इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव 2026 का आज आखिरी दिन है। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य स्वदेशी रक्षा उपकरण के निर्माण को प्रोत्साहित करना है। इस बार का फोकस नई और एडवांस टेक्नोलॉजी पर है। इस बार की थीम ‘एडवांस मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजीस’ है।
दुनिया में कई जगह आज मनाई जाएगी ईद
दुनिया के कई शहरों में आज ईद मनाई जाएगी। इनमें सऊदी अरब, यूएई, कतर, बहरीन, कुवैत और तुर्की जैसे देश शामिल हैं। वहीं, भारत में 21 मार्च को मनाई जाएगी।
चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन
आज चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है। नवरात्रि के दूसरे दिन देवी दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की आराधना की जाती है। यह रूप अत्यंत पवित्र, शांत और तपस्या का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों में मां ब्रह्मचारिणी को साधना और संयम की प्रेरणा देने वाली देवी के रूप में बताया गया है। उनके एक हाथ में जपमाला और दूसरे हाथ में कमंडल होते हैं, जो उनके तपस्वी स्वरूप को दर्शाते हैं। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से पूजा करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उन्हें विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
ईरान पर नेतन्याहू का बड़ा दावा
प्रेस वार्ता की शुरुआत के साथ ही नेतन्याहू ने कहा कि मैं अभी जिंदा हूं और आप सभी लोग इस बात के प्रमाण है। नेतन्याहू ने ये बात क्यों कही? इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि बीते कई दिनों से उनकी मौत को लेकर खूब दावे किए जा रहे थे।
मौसम ने अचानक ली करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड
पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के साथ कड़ाके की ठंड दर्ज की गई है। मौसम में बदलाव का असर साफ महसूस हुआ। तापमान में गिरावट आई है।
अलविदा जुमा आज: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग
इस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे हैं। इस रूहानी संयोग ने इबादत और दुआओं की अहमियत को और बढ़ा दिया है।
यूपी में बड़ा हादसा: आगरा में पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की बोलेरो
आगरा के थाना चित्राहाट क्षेत्र में एक बोलेरो पेड़ में जा घुसी। माैके पर चीखपुकार मच गई। हादसे में पांच लोगों की माैत हो गई। चार लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
बोतलबंद पानी पीना महंगा, 11 फीसदी तक बढ़ी कीमत
ईरान युद्ध के चलते देश में बोतलबंद पानी की कीमत में 11 फीसदी की वृद्धि हुई है। ऐसा इसलिए, क्योंकि प्लास्टिक की बोतलों और ढक्कनों के दाम बढ़ गए हैं। 140 करोड़ की आबादी वाले इस देश में स्वच्छ जल एक विशेषाधिकार है, क्योंकि शोधकर्ताओं का कहना है कि 70 फीसदी भूजल दूषित है। बिसलेरी, कोका-कोला, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पेप्सी और टाटा सभी पांच अरब डॉलर के बाजार में हिस्सेदारी के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में महंगी हुई विशेष पूजा
अगले माह से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में विशेष पूजा करना महंगा होगा। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने पूजा शुल्क में बढ़ोतरी कर नई दरें तय कर दी हैं। बदरीनाथ धाम में श्रीमद भागवत कथा कराने के शुल्क में दोगुनी वृद्धि की गई। इसे 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है। जबकि केदारनाथ धाम में दिन भर की पूजा के लिए 51 हजार रुपये शुल्क देना पड़ेगा। जो पहले 28,600 रुपये था।
नाबालिग से दुष्कर्म के बाद की शादी, कोर्ट ने नहीं किया माफ
हरदोई जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद उसी के साथ घर बसाने वाले युवक को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मनमोहन सिंह ने इस टिप्पणी के साथ दस साल कैद की सजा सुनाई कि शादी करने से युवक का अपराध कम नहीं होता। भले ही नाबालिग की सहमति से संबंध बने हों।
संकट से जूझ रहे निर्यातकों को 497 करोड़ रुपये का राहत पैकेज
भारत सरकार ईरान युद्ध के कारण चुनौतियां झेल रहे निर्यातकों को 497 करोड़ रुपये का राहत पैकेज देगी। इसके लिए वाणिज्य मंत्रालय ने रेजिलिएंस एंड लॉजिस्टिक्स इंटरवेंशन फॉर एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन (रिलीफ) योजना शुरू की। इसका लाभ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर, कुवैत, ओमान, ईरान, इस्राइल, यमन, सऊदी अरब, बहरीन व ईराक सामान भेज रहे निर्यातकों या वहां से होकर गुजरने वाली खेप पर मिलेगा।
अनुपम खेर ने क्यों किया हेयर ट्रांसप्लांट से मना
‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी बेहतरीन फिल्में कर चुके अनुपम खेर ने 1981 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। तब वह गंजे थे। उस समय कई लोगों ने उनके एक्टर बनने के सपने पर सवाल उठाए थे। लेकिन उन्होंने मेहनत से कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं। उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी नाम कमाया है। हाल ही में अनुपम ने हेयर ट्रांसप्लांट को लेकर दिलचस्प किस्सा बताया।
आईपीएल में रन और विकेट के बादशाह, 2008 से 2025 तक ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
आईपीएल के इतिहास में जहां बल्लेबाजों ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरी हैं, वहीं गेंदबाजों ने भी मैच का रुख पलटते हुए अपनी अहम छाप छोड़ी है। हर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप से नवाजा जाता है। साल 2008 में शॉन मार्श और सोहेल तनवीर से शुरू हुआ यह सफर 2025 तक कई दिग्गज खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का गवाह बना है। इन दोनों अवॉर्ड्स की सूची न सिर्फ खिलाड़ियों की निरंतरता और प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि आईपीएल के रोमांचक और प्रतिस्पर्धी इतिहास को भी बयां करती है।
पीएम मोदी ने कतर के अमीर महामहिम शेख तामिन बिन हमद अल थानी से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर शाम कतर के अमीर महामहिम शेख तामिन बिन हमद अल थानी से बात की। उन्होंने इसकी जानकारी अपने एक्स हैंडल पर दी। उन्होंने लिखा “मैंने अपने भाई, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बात की और उन्हें और कतर के लोगों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दोहराया कि हम कतर के साथ एकजुटता में खड़े हैं और इलाके के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। भारतीय समुदाय को दी गई देखभाल और मदद के लिए शुक्रिया अदा किया और उम्मीद जताई कि इलाके में शांति और स्थिरता बनी रहेगी। हम होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और फ्री नेविगेशन के पक्ष में हैं।”
ईरान के हमले पर आया डोनाल्ड ट्रंप का जवाब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारे पास दुनिया की सबसे मजबूत मिलिट्री है। हमारे पास सबसे अच्छे इक्विपमेंट हैं। हम अब तक के सबसे अच्छे इक्विपमेंट बनाते हैं। दूसरी रात, उन्होंने एक खास जगह पर 114 रॉकेट दागे। 114 एडवांस्ड रॉकेट में से, हर एक को हमारे इक्विपमेंट, हमारे सभी इक्विपमेंट से मार गिराया गया। यह सच में कमाल की बात है कि यह कितना अच्छा है। हम पक्का होना चाहते हैं और यह पक्का करने के लिए कि हम एकदम टॉप पर रहें, यह एक छोटी सी कीमत है।
यरुशलम में सायरन बज रहे हैं, लोगों ने इजराइल पर हमले की चेतावनी दी: रॉयटर्स
हरिद्वार: चैत्र नवरात्रि 2026 के पहले दिन बड़ी संख्या में भक्त मां मनसा देवी मंदिर में पूजा करने पहुंचे
रवि मित्तल की पीएमओ में एंट्री, उप सचिव पद पर नियुक्ति; सूरत में सिलिंडर फटने से दो की मौत
छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति की मंजूरी के बाद हुई है और चार साल की अवधि या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। डॉ. मित्तल ने एमबीबीएस के बाद यूपीएससी 2015 में 61वीं रैंक हासिल की थी। वे महासमुंद, रायगढ़ और रायपुर में सीईओ तथा जशपुर के कलेक्टर रह चुके हैं। हाल ही में वे जनसंपर्क आयुक्त और मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी नियुक्ति केंद्र में युवा अधिकारियों की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है।
ओडिशा कांग्रेस ने दो विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (OPCC) ने विधानसभा अध्यक्ष से अपने दो विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। इन विधायकों के नाम सोफिया फिरदौस और दशरथी गमांगो हैं। पार्टी ने इन पर संविधान की दसवीं अनुसूची यानी दल-बदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इन दोनों विधायकों पर राज्यसभा चुनाव में पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप है। इन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. दत्तेश्वर होता को वोट देने के बजाय भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय का साथ दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार शाम विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी से मुलाकात की और उन्हें औपचारिक याचिका सौंपी।
पार्टी का कहना है कि इन विधायकों ने न केवल क्रॉस-वोटिंग की, बल्कि कारण बताओ नोटिस मिलने के बाद भी पार्टी नेतृत्व की खुलेआम आलोचना की। सोफिया फिरदौस पर अपने पिता मोहम्मद मुकीम के साथ मिलकर नया राजनीतिक मंच बनाने का भी आरोप है। कांग्रेस ने गमांगो, फिरदौस और रमेश जेना को पहले ही निलंबित कर दिया है। कांग्रेस विधायक दल के नेता राम चंद्र कदम ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर इन तीनों विधायकों के बैठने की व्यवस्था बदलने का भी अनुरोध किया है। उनका कहना है कि निलंबन के बाद ये अब सदन में कांग्रेस विधायक दल का हिस्सा नहीं हैं।
सूरत की एक बिल्डिंग में आग लगने से सिलेंडर फटा, दो की मौत
गुजरात के सूरत शहर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। कपोदरा इलाके के भरतनगर में स्थित एक इमारत में भीषण आग लग गई। इस इमारत में एम्ब्रॉयडरी (कढ़ाई) का काम होता था। आग लगने के बाद वहां रखे गैस सिलेंडरों में धमाके हुए। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई और नौ लोग झुलस गए। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे रचना सर्कल के पास हुई। इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लगी थी। वहां कुल आठ गैस सिलेंडर रखे थे, जिनमें से दो में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की वजह से आग और तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही चार दमकल केंद्रों से गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तीसरी मंजिल की छत पर लगी चादर को तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसमें से कुल 11 लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें से दो की मौत हो चुकी थी, जबकि नौ घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। घायलों को मामूली और मध्यम चोटें आई हैं।पीटर मुखर्जी, जो इंद्राणी के पूर्व पति हैं, भी इस मामले में सह-आरोपी हैं।
नौसेना का आईओएस सागर मिशन शुरू
हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के बीच समुद्री सुरक्षा व सहयोग मजबूत बनाने के लिए नौसेना ने इंडियन ओशन शिप (आईओएस) सागर पहल के दूसरे संस्करण की शुरुआत कर दी है। इस पहल में हिंद महासागर क्षेत्र के 16 सदस्य देश भाग लेंगे। आईओएस सागर पहल कार्यक्रम की शुरुआत कोच्चि स्थित नौसैनिक प्रशिक्षण संस्थानों में पेशेवर प्रशिक्षण सत्रों से की गई। यहां प्रतिभागी नौसैनिक संचालन, समुद्री कौशल और समुद्री सुरक्षा से जुड़े प्रमुख पहलुओं से अवगत कराए जाएंगे। यह पहल भारत की- क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा व विकास- नीति के अनुरूप है। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय देशों के बीच भरोसा, तालमेल और व्यावहारिक सहयोग मजबूत करना है।
प्रमुख कार्यक्रम कोच्चि में प्रशिक्षण चरण के बाद सभी प्रतिभागी भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत पर सवार होकर समुद्र में संयुक्त गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। विभिन्न ऑपरेशनल अभ्यास करेंगे। यात्रा के दौरान यह पोत विभिन्न देशों के बंदरगाहों का दौरा करेगा। क्षेत्रीय नौसेनाओं व समुद्री एजेंसियों के साथ संवाद किया जाएगा। इन गतिविधियों का उद्देश्य पेशेवर संबंध मजबूत करना, सर्वोत्तम प्रथाएं साझा करना और समुद्री चुनौतियों के प्रति साझा समझ विकसित करना है। व्यापक भागीदारी पिछले साल इस मिशन में भारत के साथ हिंद महासागर क्षेत्र के 9 मित्र देश शामिल थे। जबकि इस बार 16 सदस्य देशों की भागीदारी हो रही है,जो कहीं अधिक व्यापक सहयोग दर्शाती है। इस साल का संस्करण इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय नौसेना ने फरवरी 2026 में इंडियन ओशन नेवल सिम्पोजियम (आईओएनएस) की अध्यक्षता संभाली है।
हैदराबाद में चचेरी बहन की हत्या
हैदराबाद पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक व्यक्ति ने संपत्ति के विवाद के चलते अपनी चचेरी बहन की हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़े झील में फेंक दिए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय आरोपी ने पिछले महीने 40 वर्षीय महिला को संपत्ति विवाद के कारण लाठी से मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को पहले अपने घर के बाथरूम में रखा।
अगले दिन आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति की मदद से शव को झील तक ले गया, जहां उसने उसकी टांगों को आरी से काटकर शव के टुकड़े झील में फेंक दिए। पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतक महिला ने मिलकर एक संपत्ति खरीदी थी, लेकिन महिला ने अपनी हिस्सेदारी ट्रांसफर करने की मांग की, जिसे आरोपी स्वीकार नहीं कर सका। इसके अलावा, पुलिस ने आरोपी के हवाले से कहा कि मृतक, एक विधवा, और आरोपी के बीच उस समय विवाद भी हुआ जब महिला की किसी अन्य व्यक्ति के साथ निकटता को लेकर आरोपी ने आपत्ति जताई थी। महिला के लापता होने के बाद उसकी खोजबीन में शव के टुकड़े झील से बरामद किए गए।
शीना बोरा हत्याकांड में सुनवाई के लिए नौ माह का समय बढ़ाया
सुप्रीम कोर्ट ने शीना बोरा हत्याकांड में सुनवाई पूरी करने के लिए नौ महीने का अतिरिक्त समय देते हुए यह स्पष्ट किया है कि इसके बाद समय बढ़ाने का कोई और अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रेटर बंबई के नगर दीवानी एवं सत्र न्यायालय में सीबीआई के विशेष जज ने सुनवाई पूरी करने के लिए समय बढ़ाने का अनुरोध करते हुए शीर्ष अदालत को पत्र लिखा था। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह ने की पीठ ने कहा, इस अपील पर विचार करते हुए, मुकदमा खत्म करने के लिए नौ महीने का अतिरिक्त समय दिया जाता है। हालांकि इसके बाद और समय नहीं दिया जाएगा और इस तरह की कोई भी याचिका स्वीकार नहीं की जाएगी। पीठ ने शीना बोरा की मां और इस मामले की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को विदेश यात्रा की अनुमति मांगने के लिए नया आवेदन दाखिल करने की छूट भी दे दी। मीडिया कारोबारी
डॉ. रवि मित्तल की पीएमओ में एंट्री, उप सचिव पद पर नियुक्ति
छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति की मंजूरी के बाद हुई है और चार साल की अवधि या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। डॉ. मित्तल ने एमबीबीएस के बाद यूपीएससी 2015 में 61वीं रैंक हासिल की थी। वे महासमुंद, रायगढ़ और रायपुर में सीईओ तथा जशपुर के कलेक्टर रह चुके हैं। हाल ही में वे जनसंपर्क आयुक्त और मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी नियुक्ति केंद्र में युवा अधिकारियों की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है।
ऊर्जा संयंत्रों पर हमले चिंताजनक व अस्वीकार्य : भारत
नई दिल्ली। भारत ने पश्चिम एशिया में प्राकृतिक ऊर्जा क्षेत्रों और संयंत्रों पर हमलों के लेकर गंभीर चिंता जताई है। भारत ने कहा, हमले अस्वीकार्य हैं, इन्हें बंद किया जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत ने पहले भी पूरे क्षेत्र में ऊर्जा के बुनियादी ढांचों सहित नागरिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने से बचने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा, पश्चिम एशिया में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हाल में हुए हमले बेहद चिंताजनक हैं और ये पूरी दुनिया के लिए पहले से ही अनिश्चित ऊर्जा परिदृश्य को और अधिक अस्थिर कर रहे हैं। ऐसे हमलों को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति के लिए कई देशों से संपर्क
जायसवाल ने बताया, हम कई मुद्दों पर ईरान से संपर्क में हैं। ऊर्जा सुरक्षा संबंधी जरूरतें पूरा करने और ऊर्जा आपूर्ति का निर्बाध परिवहन की सुनिश्चितता के लिए सभी संबंधित देशों के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं। उर्वरक की उपलब्धता से जुड़े प्रश्न पर जायसवाल ने कहा, भारत के पास खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त भंडार है, इसलिए हम निश्चिंत हैं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए काफी पहले ही वैश्विक निविदाएं जारी कर दी थीं। उम्मीद है कि विभिन्न स्रोतों से उर्वरक की ज्यादातर खेप मार्च के अंत तक आ जाएगी।
ऊर्जा से जुड़ीं जानकारियां गोपनीयता के दायरे से बाहर
पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने ऊर्जा से जुड़ी जानकारियों को गोपनीयता के दायरे से बाहर कर दिया है। ऊर्जा डाटा को राष्ट्रीय सुरक्षा के रूप में वर्गीकृत करने से अब तेल एवं गैस क्षेत्र से जुड़ी सभी इकाइयों को उत्पादन से लेकर आयात तक की विस्तृत परिचालन जानकारी देना जरूरी होगा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत यह आदेश जारी किया है। आदेश सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों की रिफाइनरियों, एलएनजी आयातकों, पाइपलाइन संचालकों, शहरी गैस वितरकों और पेट्रो रसायन कंपनियों पर लागू होगा। सरकार ने यह कदम गैस और एलपीजी आपूर्ति बाधित होने के बाद ऊर्जा सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ने के बीच उठाया है। आदेश का मकसद आपूर्ति संबंधी बाधाओं पर त्वरित कदम उठाने, बिजली, उर्वरक और घरेलू एलपीजी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता देना है।
ईशा फाउंडेशन के खिलाफ मानहानि वाली सभी सामग्री हटाएं : हाईकोर्ट
हाईकोर्ट ने तमिल पत्रिका नक्कीरन को सद्गुरु जग्गी वासुदेव की ईशा फाउंडेशन के खिलाफ प्रकाशित मानहानिकारक सामग्री हटाने का निर्देश दिया है। जस्टिस सुब्रमोनियम प्रसाद ने मामले में फाउंडेशन को अंतरिम राहत देते हुए यह आदेश दिया। अदालत ने नक्कीरन की उस अर्जी को भी खारिज कर दिया, जिसमें उसने मानहानि के केस को शुरुआती चरण में ही खारिज करने की मांग की थी। कोर्ट ने कहा, मामला आगे सुना जाएगा। यह विवाद 2024 में शुरू हुआ, जब ईशा फाउंडेशन ने हाईकोर्ट में मानहानि का केस दायर किया। फाउंडेशन का आरोप है, नक्कीरन और उसके संपादक ने ऐसे लेख और वीडियो प्रकाशित किए, जिनसे उसकी छवि को नुकसान पहुंचा। इन रिपोर्टों में शोषण, ब्रेनवॉश और गैरकानूनी गतिविधियों जैसे गंभीर आरोप थे। फाउंडेशन ने सभी आरोपों को गलत और भ्रामक बताया है। मामले में गूगल एलएलसी को भी पक्षकार बनाया गया है, क्योंकि संबंधित सामग्री गूगल सर्च और यूट्यूब पर उपलब्ध थी। फाउंडेशन का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद इस तरह की सामग्री प्रकाशित की जाती रही है।
ऋण के इस्तेमाल पर नजर न रखना भी बैंककर्मी का दुराचरण : शीर्ष अदालत
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बैंकर विश्वास करने की स्थिति में होते हैं क्योंकि वे जनता के पैसों का लेनदेन करते हैं। उनका अपनी शक्तियों से बाहर जाकर ऋण मंजूर करना या अंतिम उपयोग सुनिश्चित न करना वित्तीय जोखिम पैदा करता है। ऐसे किसी कर्मचारी या अधिकारी की ओर से अपने कर्तव्यों के निर्वहन में की गई कोई भी कोताही चाहे वह लापरवाही या उदासीनता के कारण हो अथवा जानबूझकर की गई हो, दुराचरण मानी जाएगी। शीर्ष अदालत ने कहा कि ऋण के इस्तेमाल पर नजर रखने से कई मकसद पूरे होते हैं। इनमें ऋण वसूली सुनिश्चित करना और यह सुनिश्चित करना शामिल है कि ऋण का इस्तेमाल उस मकसद के अलावा किसी और उद्देश्य के लिए न किया जाए, जिसके लिए उसे मंजूर या जारी किया गया था। पीठ ने कहा किसी भी संस्थान के प्रत्येक कर्मचारी से अच्छे आचरण और अनुशासन की अपेक्षा की जाती है लेकिन इसकी आवश्यकता तब और भी अधिक हो जाती है, जब वह संस्थान ग्राहकों अथवा जमाकर्ताओं के धन का प्रबंधन करता हो।
हाईकोर्ट के आदेश को दी गई थी चुनौती
सुप्रीम कोर्ट ने एक अपील पर यह फैसला सुनाया। यह अपील पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के फरवरी 2023 के एक आदेश को चुनौती देने वाली थी। यह मामला एक बैंक कर्मचारी से जुड़ा है, जिसे ऋण बांटने में अनियमितता के आरोप में चार्जशीट दी गई थी। पीठ ने पाया कि कर्मचारी 30 सितंबर 2011 को सेवानिवृत्त हो गया था, लेकिन उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रही।
उद्योग की परिभाषा पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
सुप्रीम कोर्ट की नौ सदस्यीय संविधान पीठ ने औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के तहत ‘उद्योग’ शब्द की परिभाषा के विवादास्पद मुद्दे पर अपना फैसला बृहस्पतिवार को सुरक्षित रख लिया। सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने तीन दिन तक चली सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज और अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं की दलीलें सुनीं। पीठ में सीजेआई के अलावा जस्टिस बीवी नागरत्ना, जस्टिस पीएस नरसिम्हा, जस्टिस दीपांकर दत्ता, जस्टिस उज्जन भुइयां, जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, जस्टिस जॉयमाल्य बागची, जस्टिस आलोक अराधे और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल हैं। पीठ ने श्रम संबंधों को नियंत्रित करने के लिए ‘उद्योग’ शब्द की व्यापक व्याख्या करने वाले सात जजों की पीठ के 1978 के फैसले की कानूनी वैधता की जांच पर सहमति जताई थी। 21 फरवरी, 1978 को, सात जजों की पीठ ने बंगलूरू जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड की याचिका पर फैसला सुनाते हुए ‘उद्योग’ शब्द की परिभाषा पर फैसला सुनाया, जिससे अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, क्लबों और सरकारी कल्याण विभागों के लाखों कर्मचारी औद्योगिक विवाद (आईडी) अधिनियम, 1947 के संरक्षण में आ गए।
विक्रम दोराईस्वामी चीन में भारत के नए राजदूत
चीन के साथ रिश्तों को सामान्य करने की लगातार कोशिशों के बीच केंद्र सरकार ने अनुभवी राजनयिक विक्रम दोराईस्वामी को बीजिंग में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है। 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी दोराईस्वामी फिलहाल ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त हैं और वे प्रदीप कुमार रावत का स्थान लेंगे। मंदारिन भाषा में उनकी पकड़ और चीन में पूर्व अनुभव को देखते हुए उनकी यह नियुक्ति भारत-चीन संबंधों को नई दिशा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विक्रम दोराईस्वामी दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर हैं। दोराईस्वामी को मई 1994 में हांगकांग में तृतीय सचिव के रूप में तैनात किया गया था। वहां उन्होंने न्यू एशिया येल-इन-एशिया भाषा स्कूल से चीनी भाषा में डिप्लोमा प्राप्त किया और सितंबर 1996 में चार साल के कार्यकाल के लिए बीजिंग चले गए। दोराईस्वामी प्रधानमंत्री के निजी सचिव भी रहे हैं। दोराईस्वामी ने न्यूयॉर्क में भारतीय स्थायी संयुक्त राष्ट्र मिशन और जोहान्सबर्ग में वाणिज्य दूतावास में भी अपनी सेवाएं दीं।
संसदीय समिति की सिफारिश- अत्याधुनिक रक्षा तकनीकों के लिए अलग फंड आवंटित हो
रक्षा मामलों पर बनी संसद की स्थायी समिति ने भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए सरकार से कहा है कि उभरती हुई सैन्य तकनीकों के लिए अलग से बजट आवंटित होना चाहिए। इन क्षेत्रों में शोध के लिए धन की कमी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि आधुनिक तकनीक भविष्य की रक्षा चुनौतियों के लिए अहम होगी। समिति ने अपनी ताजा रिपोर्ट में यह भी कहा कि भारत को अपनी सैन्य शक्ति आधुनिक बनाए रखने के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास के बजट में अगले पांच वर्षों में क्रमिक रूप से प्रभावी बढ़ोतरी करनी चाहिए। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) निजी उद्योगों के साथ मिलकर महत्वपूर्ण कलपुर्जों और प्रणालियों का विकास करे। बढ़ते ड्रोन खतरों से निपटने के लिए अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम पर जोर दिया है। साथ ही लंबी दूरी की सटीक मारक क्षमता वाली स्वदेशी ग्लाइड मिसाइल प्रणालियों के विकास को प्राथमिकता देने की अपील की गई।
विदेशी हथियारों पर निर्भरता कम करने पर जोर
संसदीय समिति ने स्पष्ट किया कि विदेशी हथियारों पर निर्भरता कम करने का एकमात्र रास्ता घरेलू अनुसंधान को मजबूत करना है। इसके लिए समिति ने रक्षा मंत्रालय को सलाह दी कि अनुसंधान संस्थानों को दी जाने वाली धनराशि की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए, ताकि अहम परियोजनाओं में देरी न हो। यह रिपोर्ट वित्त वर्ष 2026-27 की रक्षा मंत्रालय की अनुदान मांगों और बजट प्रस्तावों की समीक्षा पर आधारित है।
आज नेपाली राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे चुनाव के अंतिम नतीजे; सेनेगल में समलैंगिकता पर बढ़ी सख्ती
नेपाल के चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 5 मार्च 2026 को हुए आम चुनाव के अंतिम नतीजे शुक्रवार को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को सौंपे जाएंगे। इस चुनाव में प्रतिनिधि सभा की 275 सीटों के लिए मतदान हुआ था, जिसमें 165 सीटें सीधे चुनाव से और 110 सीटें अनुपातिक प्रणाली से भरी गईं। रास्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 182 सीटें जीती हैं, जो बहुमत के आंकड़े 138 से काफी ज्यादा है। नेपाली कांग्रेस को 38 सीटें, सीपीएन-यूएमएल को 25 सीटें और अन्य पार्टियों को कम सीटें मिली हैं। अब राष्ट्रपति नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे और RSP के नेता बालेन शाह को प्रधानमंत्री बनने का मौका मिल सकता है
सेनेगल में समलैंगिकता पर सख्ती बढ़ी, डर के साये में जी रहे लोग
सेनेगल की राजधानी डकार में एक युवा अपनी पहचान छिपाकर रहने को मजबूर है। उसे डर है कि पुलिस उसे पकड़ लेगी। उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया है और उसके एक दोस्त से पुलिस पूछताछ भी कर चुकी है। यह युवा टूबा शहर का रहने वाला है, जो सूफी मुस्लिम आस्था का बड़ा केंद्र है। वह अभी एक ऐसे दोस्त के साथ रह रहा है, जिसे उसकी सच्चाई का पता नहीं है।
सेनेगल में समलैंगिकता पहले से ही गैरकानूनी है। अब वहां की सरकार इसके लिए जेल की सजा को और बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इस वजह से वहां के लोगों में बहुत ज्यादा खौफ है। अफ्रीका के आधे से ज्यादा देशों में समलैंगिकता के खिलाफ कड़े कानून लागू हैं। हाल के वर्षों में युगांडा ने तो इसके लिए मौत की सजा तक का प्रावधान कर दिया है, जिसकी पूरी दुनिया में आलोचना हुई थी। अब सेनेगल भी सजा को और सख्त बनाने वाले देशों की सूची में शामिल हो गया है। वहां के लोग अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं।
विक्रम के. दोरईस्वामी चीन में भारत के नए राजदूत नियुक्त
भारत सरकार ने विक्रम के. दोरईस्वामी को चीन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है। वह 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं। वर्तमान में वह ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने उनकी इस नई जिम्मेदारी की घोषणा की है। वह जल्द ही अपना नया पद संभालेंगे।
अनुतिन चर्नविराकुल बने रहेंगे थाईलैंड के प्रधानमंत्री, संसद में जीता विश्वास मत
थाईलैंड की संसद में हुए मतदान में प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने जीत हासिल की है। अब वह अपने पद पर बने रहेंगे। गुरुवार को हुए इस मतदान में उन्हें 498 में से 293 वोट मिले। जो कि बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े से यह कहीं ज्यादा है। राजा महा वजिरालोंगकोर्न से औपचारिक नियुक्ति मिलने के कुछ दिनों बाद वह अपना कार्यभार संभालेंगे। अनुतिन की ‘भूमजईथाई पार्टी’ ने फरवरी के चुनावों में 191 सीटें जीती थीं। उन्होंने ‘फेउ थाई पार्टी’ (74 सीटें) और अन्य दलों के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाई है। दूसरी ओर, 120 सीटें जीतने वाली ‘पीपुल्स पार्टी’ विपक्ष में रहेगी। ।
59 वर्षीय अनुतिन पिछले साल सितंबर में प्रधानमंत्री बने थे। उनसे पहले पैतोंगतार्न शिनावात्रा इस पद पर थीं, जिन्हें नैतिकता के उल्लंघन के कारण हटना पड़ा था। अनुतिन ने कंबोडिया के साथ सीमा विवाद के दौरान खुद को देश के रक्षक के रूप में पेश किया, जिससे उनकी लोकप्रियता बढ़ी। हालांकि, नई सरकार के सामने कई चुनौतियां हैं। मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण बढ़ती तेल की कीमतें और महंगाई बड़ी समस्या है। इसके अलावा, संवैधानिक अदालत इस बात पर भी फैसला सुनाएगी कि क्या पिछले महीने हुए चुनाव वैध हैं या नहीं। मामले में चुनाव आयोग पर गुप्त मतदान के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है।
फ्रांस लिब्रे- फ्रांस का नया परमाणु चलित युद्धपोत
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश के नए परमाणु ऊर्जा से चलने वाले विमानवाहक पोत का नाम “फ्रांस लिब्रे” रखा है। यह जहाज 2038 तक तैयार होगा और इसमें लगभग 30 राफेल लड़ाकू विमान और 2000 सैनिक रहेंगे। इसकी लागत करीब 10 अरब यूरो बताई गई है। मैक्रों ने कहा कि यह नाम फ्रांस की आजादी और ताकत का प्रतीक है। यह जहाज फ्रांस की सैन्य शक्ति को और मजबूत करेगा और खासकर मध्य-पूर्व क्षेत्र में उसकी मौजूदगी बढ़ाएगा।
इस्राइल के आरोप पर गाजा में सहायता सामग्री की होगी जांच
यूनीसेफ ने कहा है कि वह इस आरोप की जांच करेगा कि गाजा भेजी गई राहत सामग्री में तंबाकू छिपाकर भेजा गया था। इस्राइल की एजेंसी ने दावा किया कि हाइजीन किट में निकोटिन से जुड़ी चीजें मिली हैं, जिसके बाद सहायता रोक दी गई। यूनीसेफ ने कहा कि वह इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और जांच शुरू कर दी गई है। गाजा में पहले से ही हालात खराब हैं और इस तरह की रुकावट से लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
टेक्सास में मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे
अमेरिका के टेक्सास राज्य में एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे इथेनॉल का रिसाव हुआ। यह घटना रिचमंड शहर के पास हुई, लेकिन राहत की बात है कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि रिसाव को जल्दी ही नियंत्रित कर लिया गया और लोगों के लिए कोई बड़ा खतरा नहीं है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
ब्राजील में पुलिस कार्रवाई, ड्रग माफिया समेत आठ मारे गए
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक कुख्यात ड्रग माफिया भी शामिल था। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ की गई थी। इसके बाद बदमाशों ने एक बस में आग लगा दी और सड़कों को जाम कर दिया। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।
अमेरिका में कोविड मौतों पर नई रिपोर्ट
एक नई स्टडी में सामने आया है कि कोरोना महामारी के शुरुआती दौर में अमेरिका में वास्तविक मौतें आधिकारिक आंकड़ों से कहीं ज्यादा थीं। रिपोर्ट के अनुसार 2020 और 2021 में करीब 8.4 लाख मौतें दर्ज की गईं, लेकिन लगभग 1.55 लाख मौतें ऐसी थीं जो रिकॉर्ड में शामिल नहीं हो पाईं। यानी करीब 16 प्रतिशत मौतें गिनी ही नहीं गईं। शोधकर्ताओं ने बताया कि ज्यादातर अनगिनी मौतें अस्पताल के बाहर हुईं, जहां लोगों का टेस्ट नहीं हो पाया। खासकर हिस्पैनिक और अन्य गरीब समुदाय ज्यादा प्रभावित हुए। शुरुआती समय में टेस्टिंग की सुविधा कम थी और कई जगह मौत की जांच सही तरीके से नहीं हुई। इससे सही आंकड़े सामने नहीं आ पाए।
प्रत्यर्पण से बचने के लिए नीरव की याचिका पर सुनवाई पूरी
फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी की उस अर्जी पर सुनवाई लंदन के हाईकोर्ट में पूरी हो गई जिसमें उसने अपनी प्रत्यर्पण याचिका पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया था। उसने दावा किया कि भारत में जांच एजेंसियों द्वारा पूछताछ करने के दौरान उसे यातना दिए जाने का खतरा है। ‘रॉयल कोर्ट्स ऑफ जस्टिस’ में अपील की सुनवाई कर रहे लॉर्ड जेरेमी स्टुअर्ट-स्मिथ और जस्टिस रॉबर्ट जे ने दिनभर चली सुनवाई के अंत में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। स्टुअर्ट-स्मिथ ने कहा, यह मामला मोदी और भारत से आए भारतीय अधिकारियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम यथाशीघ्र फैसला सुनाएंगे। इसके साथ ही दो दिन के लिए सूचीबद्ध सुनवाई तय समय से पहले समाप्त हो गई। भारत में करीब दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक ऋण घोटाला मामले में धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोपों में मुकदमे का सामना करने के लिए वांछित कारोबारी नीरव (54) उत्तरी लंदन की पेंटनविल जेल से वीडियो लिंक के जरिये पेश हुआ
नाइजीरिया में बड़ा हमला नाकाम
नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी इलाके में सेना ने आतंकियों के एक बड़े हमले को नाकाम कर दिया। सेना के मुताबिक इस कार्रवाई में करीब 80 आतंकी मारे गए। ये हमलावर बोको हराम या इस्लामिक स्टेट से जुड़े हो सकते हैं। हमला रात के समय एक सैन्य बेस पर किया गया था, लेकिन सेना पहले से तैयार थी और उसने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान चार सैनिक घायल भी हुए। हाल ही में इलाके में आत्मघाती हमलों में 23 लोगों की मौत हुई थी, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
रूसी टैंकर से खतरा- यूरोपीय देशों ने जताई चिंता
यूरोप के पांच देशों ने एक रूसी टैंकर को लेकर चिंता जताई है, जो भूमध्य सागर में बिना चालक के बह रहा है। यह जहाज तरलीकृत गैस लेकर जा रहा था और हाल ही में हमले में क्षतिग्रस्त हो गया। नेताओं ने चेतावनी दी है कि इससे बड़ा पर्यावरणीय खतरा पैदा हो सकता है और विस्फोट का भी डर है। इसलिए यूरोपीय संघ से तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है।
न्यूयॉर्क के जेल में ड्रोन से तस्करी
अमेरिका के न्यूयॉर्क की एक जेल में ड्रोन के जरिए हथियार और अन्य सामान गिराने का मामला सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार ड्रोन ने रात में चाकू, मोबाइल फोन, नशीला पदार्थ और अन्य चीजें जेल परिसर में गिराईं। हालांकि कर्मचारियों ने तुरंत सामान बरामद कर लिया। इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और जांच शुरू कर दी गई है।
अमेरिका के भीषण जंगल की आग
अमेरिका के नेब्रास्का राज्य में लगी जंगल की आग पर काबू पाने की कोशिशें सातवें दिन भी जारी हैं। इस आग में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और हजारों वर्ग किलोमीटर जमीन जल चुकी है। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली, लेकिन अब मौसम थोड़ा शांत होने से राहत मिली है। फिर भी खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है और अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
ईरान: मोसाद के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति को फांसी
ईरानी न्यायपालिका ने बुधवार को घोषणा की कि इस्राइली खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए कथित रूप से जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को फांसी दे दी गई है। आरोपी की पहचान कौरोश केवानी के रूप में की गई है। केवानी पर आरोप था कि उसने मोसाद को ईरान के संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें और महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई थीं। बता दें कि ईरान दुनिया में सबसे ज्यादा मृत्युदंड देने वाले देशों में से एक है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब ईरान और इस्राइल के बीच युद्ध के कारण तनाव चरम पर है।
पार्टी ‘मैं’ केंद्रित राजनीति से ऊपर नहीं उठी तो पुराने दलों से भी बदतर हाल होगा- लामिछाने
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के सभापति रवि लामिछाने ने चेतावनी दी है कि यदि पार्टी ‘मैं’ केंद्रित राजनीति से ऊपर नहीं उठ सकी, तो उसका हाल पुराने राजनीतिक दलों से भी खराब हो सकता है। बुधवार को ग्वार्को में आयोजित पार्टी के दो दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम के समापन के दौरान उन्होंने यह बात कही। हाल में लगभग दो तिहाई बहुमत के करीब पहुंची पार्टी के संदर्भ में उन्होंने सांसदों को संयमित और जिम्मेदार रहने की सलाह दी। सांसदों से उन्होंने जनता का शासक नहीं, बल्कि सेवक बनकर काम करने का आग्रह किया। लामिछाने ने कहा, जनता ने सोच समझकर पार्टी को समर्थन दिया है, इसलिए इसे चुनौती के रूप में लिया जाना चाहिए। पुराने दलों को जनता ने 36 साल तक इंतजार किया, हमें 36 दिन भी नहीं मिलेंगे। उन्होंने चेताया, मंत्रिपरिषद गठन को लेकर उन्होंने कहा कि अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। मंत्रिपरिषद का कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
‘राइट टू रिकॉल’ व्यवस्था को लागू करने पर जोर
उन्होंने ‘राइट टू रिकॉल’ व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की बात कही। लामिछाने ने कहा कि नेपाली जनता ने पार्टी पर अभूतपूर्व भरोसा जताया है, इसलिए उसकी जिम्मेदारी को समझना जरूरी है। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता बालेन शाह शामिल नहीं हुए। लामिछाने ने उनका नाम भी नहीं लिया।
पाकिस्तान की अफगानिस्तान को चेतावनी, आतंकी गतिविधियों के अफगान जमीन का इस्तेमाल कतई बर्दाश्त नहीं
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने अफगानिस्तान को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी जनता के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए अफगान जमीन का इस्तेमाल कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। मुनीर ने रावलपिंडी में शिया समुदाय के धर्मगुरुओं (उलेमा) के साथ बातचीत में यह बात कही। मुनीर ने ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ का जिक्र करते हुए आतंकियों और उनके ठिकानों को पूरी तरह खत्म करने का संकल्प दोहराया। पाकिस्तान ने यह सैन्य अभियान 26 फरवरी को सीमा पर अफगान तालिबान के हमलों के जवाब में शुरू किया था। मुनीर ने कहा कि अफगान तालिबान को अपनी जमीन से पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले आतंकवाद को हर हाल में रोकना चाहिए।
पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने क्षेत्रीय तनाव कम करने के लिए पाकिस्तान की कूटनीतिक कोशिशों के बारे में भी बताया। उन्होंने धर्मगुरुओं से एकता बनाए रखने और कट्टरपंथ को रोकने की अपील की। मुनीर ने साफ किया कि किसी दूसरे देश की घटनाओं के आधार पर पाकिस्तान में हिंसा फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बीच, सऊदी अरब, तुर्की और कतर की अपील पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद-उल-फितर के लिए युद्धविराम का एलान किया है। यह फैसला तब आया जब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर काबुल के एक अस्पताल पर हमला कर 400 लोगों को मारने का गंभीर आरोप लगाया था।
पाकिस्तान में तूफान व बारिश से 19 मरे
पाकिस्तान के कराची में भारी बारिश और आंधी-तूफान से जुड़ी घटनाओं में 19 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। बुधवार रात भारी बारिश होने और तेज हवाएं चलने के कारण मकानों की छतें तथा दीवारें ढह गईं, जगह-जगह पेड़ और साइनबोर्ड गिर गए। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को और भी अधिक बारिश और तेज हवाएं चलीं। तेज हवाओं, आंधी-तूफान व बारिश से सईदबाद के मोचको गोठ में एक इमारत ढह गई। कोरांगी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संगहार मलिक ने कहा, दूरभाष केंद्र की छत और दीवार ढह जाने से 12 लोगों की मौत हो गई। ये लोग वहां चाय पी रहे थे। बचाव दल अब भी मलबा हटा रहा है तथा मलबे के नीचे और भी लोग हो सकते हैं।
युद्ध के चलते बढ़ती तेल और गैस कीमतें नियंत्रित करने में जुटा यूरोपीय संघ
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते तेल और गैस की बढ़ती कीमतों के बीच यूरोपीय संघ के नेताओं ने ऊर्जा लागत को नियंत्रित करने के लिए आपातकालीन उपाय करने पर बैठक की। यूरोपीय संघ के कई नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित करने के लिए सैन्य साजोसामान भेजने के आग्रह को नकार दिया है। बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने यूरोपीय संघ के 27 देशों के नेताओं के यूरोपीय परिषद शिखर सम्मेलन से पहले कहा कि हम ऊर्जा संकट को लेकर बहुत चिंतित हैं। युद्ध से पहले ऊर्जा की कीमतें बहुत अधिक थीं, लेकिन इस संघर्ष ने इनमें और तेजी ला दी है। यह खतरनाक है।
पूर्व उपराष्ट्रपति हुसैन देहघान ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव बनाए गए
ईरान में बड़े सत्ता परिवर्तन और क्षेत्रीय तनाव के बीच ब्रिगेडियर जनरल हुसैन देहघान को सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएससी) का नया सचिव नियुक्त किया गया है। यह फैसला 17 मार्च को एक इस्राइली हवाई हमले में पूर्व सचिव अली लारीजानी की मौत के बाद लिया गया है। नवनियुक्त सचिव देहघान 2013 से 2017 तक रक्षा मंत्री और 2004 से 2009 तक ईरान के उपराष्ट्रपति रहे हैं। उपराष्ट्रपति बनने से पहले वे इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) में कमांडर भी रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि नए सर्वोच्च नेता मुजतबा खामनेई ने देश की रक्षा और सुरक्षा नीतियों को मजबूती देने के लिए देहघान के अनुभव पर भरोसा जताया है। जानकारी के अनुसार, यह नियुक्ति अस्थिरता के दौर में ईरान की सैन्य रणनीति को और अधिक आक्रामक बना सकती है।
भारत संग रूस करेगा सम्मेलन द्विपक्षीय सहयोग पर होगी वार्ता
रूस 23 मार्च को दूसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा। भारत-रूस : द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक नए एजेंडे की ओर नामक विषय पर आजोजित इस सम्मेलन में दोनों देशों के वरिष्ठ राजनयिक, नीति निर्माता और विशेषज्ञ रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए एक साथ आएंगे। सम्मेलन का उद्घाटन रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे। यह सम्मेलन भारत-रूस द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के लिए दिए जाने वाले महत्व को दर्शाता है। सम्मेलन के दौरान इगोर इवानोव, भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव और रूस में भारत के चार्ज डी’अफेयर्स निखिलेश गिरी शामिल होंगे। रूसी अंतरराष्ट्रीय मामलों की परिषद और रूस में भारतीय दूतावास बहुध्रुवीय विश्व को आकार देने में भारत-रूस की भूमिका को लेकर यह सम्मेलन करने जा रहे हैं। भारत और रूस के द्विपक्षीय व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जो 2024-2025 वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड 68.7 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।
आयरलैंड में फंसे यात्री विशेष विमान से लाए गए दिल्ली
आयरलैंड के शैनन में फंसे एअर इंडिया के यात्री और चालक दल के सदस्य आखिरकार तीन दिन बाद स्वदेश लौट आए हैं। इन्हें एक विशेष विमान से बृहस्पतिवार को दिल्ली लाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि इस विमान में 220 से अधिक यात्री थे और प्रत्येक को सद्भावना स्वरूप 20-20 हजार रुपये की पेशकश की गई। न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एयरलाइन के ए350 विमान में सोमवार को तकनीकी खराबी गई थी, जिसके बाद उड़ान को शैनन की ओर मोड़ना पड़ा था। उड़ान शैनन हवाईअड्डे में सुरक्षित रूप से उतरी और सभी यात्री वहां फंस गए थे। अधिकारी ने बताया कि बोइंग 787 की ओर से संचालित विशेष उड़ान ज्यूरिख से शैनन पहुंची और बुधवार दोपहर को दिल्ली के लिए रवाना हुई।

