न्यूयॉर्क के एक अपार्टमेंट में गैस विस्फोट; इंडोनेशिया में बारिश के बाद भीषण भूस्खलन, आठ की मौत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। संबोधन शाम 7 बजे आकाशवाणी के राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर पहले हिंदी फिर अंग्रेजी में प्रसारण होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे. यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम का 130वां एपिसोड होगा. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज मथुरा आएंगे. यहां वो अक्षय पात्र में मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और यहीं पर कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे.
भारतीय तटरक्षक बल ने बांग्लादेश से सुपारी तस्करी कर रही भारतीय नाव की जब्त
पश्चिम बंगाल में तैनात भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने बांग्लादेश से सुपारी तस्करी कर रही मछली पकड़ने वाली भारतीय नाव जब्त की।आईसीजी के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर समुद्र में जहाजों की जांच, तस्करी रोकने और समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले आईसीजी बोर्डिंग दल को तुरंत मौके पर भेजा गया। यहां पहुंचकर दल ने मछली पकड़ने वाली छोड़ी गई लक्ष्मीनारायण नाव को अपने कब्जे में ले लिया। नाव की तलाशी लेने पर दल को इसमें सुपारी के 52 बैग बरामद किए। इनमें से हर एक का वजन 50 किलो था। इन बैग्स से कुल 2,600 किलो सुपारी जब्त की गई। आईसीजी के फ्रेजरगंज स्टेशन ने 22 जनवरी को इस अभियान को अंजाम दिया।
ओडिशा: BJD ने फर्जी निलंबन पत्र को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
ओडिशा की विपक्षी पार्टी बीजेडी ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया कि पूर्व सिमुलिया विधायक ज्योति प्रकाश पाणिग्रही के निलंबन का एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है। BJD मीडिया समन्वयक और प्रवक्ता प्रियब्रत माझी ने साइबर पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी साझा की जा रही है, जिसमें झूठा दावा किया गया कि सिमुलिया के दो बार के विधायक पाणिग्रही को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।
प्रियब्रत माझी ने कहा कि यह निलंबन आदेश, जो कथित तौर पर BJD के आधिकारिक लेटरहेड पर जारी किया गया था, पूरी तरह से फर्जी है और इसका उद्देश्य पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाना और कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच भ्रम पैदा करना है। शिकायत में उन्होंने जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी और मामले की गंभीर जांच की मांग की। माझी ने कहा कृपया इस मामले को सार्वजनिक शांति बनाए रखने और झूठी जानकारी के और फैलाव को रोकने के लिए तुरंत गंभीरता से लें।
झारखंड: केरदारी में सरस्वती जुलूस के दौरान झड़प और पथराव
केरदारी ब्लॉक में शनिवार रात सरस्वती जुलूस के दौरान झड़प और पथराव की घटना हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को तुरंत सूचित किया। सूत्रों के अनुसार झड़प में कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं और इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया और घटनास्थल की निगरानी बढ़ा दी। जुलूस के दौरान स्थानीय लोगों ने कुछ रास्ते बंद कर दिए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस ने सभी पक्षों से संयम बरतने और शांति बनाए रखने का आग्रह किया।
जॉर्जिया में भारत के राजदूत बने अमित मिश्रा
बिहार के दरभंगा जिले से आने वाले अमित कुमार मिश्रा को जॉर्जिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में भारतीय विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में कार्यरत है और शीघ्र ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। अमित कुमार मिश्रा भारतीय विदेश सेवा के 2004 बैच के वरिष्ठ राजनयिक हैं।
प्रियंका ने पीएम से की वायनाड पीड़ितों का कर्ज माफ करने की मांग
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वायनाड के मुंडक्कई-चूरलमाला भूस्खलन पीड़ितों के कर्ज माफ करने का आग्रह किया है। उन्होंने केंद्र से अपील की है कि आपदा राहत के लिए केरल को दिए गए ऋण को अनुदान में बदला जाए। प्रियंका ने विशेष रूप से उन जीप और ऑटो रिक्शा चालकों, छोटे व्यापारियों और होमस्टे संचालकों का जिक्र किया है।
केरल में मासूम बेटे की हत्या में पिता गिरफ्तार
केरल के नेय्याट्टिनकरा में अपने एक वर्षीय बेटे इहान की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पिता शिजील को गिरफ्तार किया है। 16 जनवरी को बच्चे को अस्पताल ले जाया गया था, जहां परिजनों ने दावा किया कि बिस्कुट खाने के बाद वह बेहोश हो गया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट की आंतरिक चोटों से मौत की पुष्टि हुई।
ओडिशा का नबरंगपुर जिला नक्सल मुक्त
ओडिशा के नबरंगपुर जिले को नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है। यह घोषणा 9 नक्सलियों के छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण करने के बाद की गई, जिसमें 7 महिलाएं थीं। इन नक्सलियों पर संयुक्त रूप से 47 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ओडिशा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली नबरंगपुर और छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सक्रिय थे।
डेफसैट सम्मेलन में एक मंच पर आएंगे रणनीतिक विशेषज्ञ
दिल्ली में अगले महीने आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सम्मेलन में रणनीतिक विशेषज्ञ, नीति निर्माता और उद्यमी रक्षा क्षेत्र में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग पर मंथन करेंगे। डेफसैट-2026 सम्मेलन 24 से 26 फरवरी तक दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के चौथे संस्करण का विषय राष्ट्रीय सुरक्षा के केंद्र में अंतरिक्ष है।
हाईकोर्ट ने निरस्त की आईएएस अधिकारी पोटोम की जमानत
गौहाटी हाईकोर्ट की ईटानगर पीठ ने आईएएस अधिकारी तालो पोटोम की जमानत रद्द कर दी और उन्हें तत्काल प्रभाव से हिरासत में लेने का निर्देश दिया है। पोटोम, आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी हैं।
न्यायमूर्ति यारेनजुंगला लोंगकुमेर ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा कि अधीनस्थ अदालत ने पिछले साल नवंबर में आरोपी को जमानत देते समय महत्वपूर्ण सबूतों और कानूनी सिद्धांतों की अनदेखी की। अदालत ने पूर्व के आदेश को विकृत करार देते हुए कहा कि इसे समुचित विचार किए बिना पारित किया गया था। अक्तूबर 2025 का यह मामला गोमचू येकार नामक युवक से जुड़ा है, जिसने लेखी गांव में किराये के मकान में आत्महत्या कर ली थी। गोमचू के पिता तागोम येकार ने अधिकारी की जमानत रद्द करने का अनुरोध करते हुए हाईकोर्ट का रुख किया था। अपनी याचिका में उन्होंने आरोपी आईएएस अधिकारी ने पर व्यवस्थित तरीके से मानसिक उत्पीड़न, यौन शोषण करने और भ्रष्टाचार संबंधी दबाव बनाने के आरोप लगाए थे, जिनका उल्लेख गोमचू ने अपने सुसाइड नोट में भी किया था।
तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा का मेयर, फिर भी पार्टी पर लगा जुर्माना
तिरुवनंतपुरम। केरल में भाजपा शासित तिरुवनंतपुरम नगर निगम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान फुटपाथों पर फ्लेक्स बोर्ड लगाने के मामले में पार्टी पर जुर्माना लगाया है। निगम ने पुलिस में मामला भी दर्ज कराया है। नगर निगम सचिव की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर छावनी पुलिस ने शुक्रवार देर रात भाजपा की जिला इकाई के अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया।
केरल हाईकोर्ट के आदेशों और स्थानीय स्वशासन विभाग की ओर से जारी निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पार्टी की जिला समिति ने प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान फुटपाथों पर फ्लेक्स बोर्ड लगाए, जिससे लोगों को असुविधा हुई। नगर निगम ने भाजपा के जिला नेतृत्व पर 19.7 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। नगर निगम की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भाजपा नेताओं को अवैध रूप से लगाए गए फ्लेक्स बोर्ड हटाने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जांच शुरू की जाएगी।
आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति का यह संबोधन शाम 7:00 बजे आकाशवाणी के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा तथा दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेज़ी में इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा.
मुझे किसी पद की लालसा नहीं है: नसीमउद्दीन सिद्दीकी
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे और अध्यक्ष अजय राय के उनसे मिलने पर पूर्व विधायक नसीमउद्दीन सिद्दीकी ने कहा, कोई मुलाकात नहीं हुई. यह सिर्फ शिष्टाचार भेंट थी. मैं जमीनी स्तर का आदमी हूं. मुझे किसी पद की लालसा नहीं है. मैं एक कार्यकर्ता हूं, और कार्यकर्ता ही सब कुछ है. इसमें हैरानी की क्या बात है? कांग्रेस छोड़ने वाला मैं अकेला नहीं हूं. आज भाजपा में, केंद्र और राज्य स्तर पर, ऐसे मंत्री हैं जो कभी राहुल गांधी के करीबी माने जाते थे. उनमें से कुछ भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भी गए, और आज वे भाजपा में मंत्री और मुख्यमंत्री हैं. तो, अगर उनके जाने से कोई फर्क नहीं पड़ा, तो मेरे जाने से क्या फर्क पड़ेगा?
सरस्वती शोभायात्रा के दौरान हजारीबाग में झड़प और पत्थरबाजी
झारखंड के हजारीबाग में सरस्वती शोभायात्रा के दौरान केरेडारी ब्लॉक क्षेत्र में झड़प और पत्थरबाजी की घटना के दृश्य.
- पीएम मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम को करेंगे संबोधितप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे. यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम का 130वां एपिसोड होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे. यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम का 130वां एपिसोड होगा. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज मथुरा आएंगे. यहां वो अक्षय पात्र में मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और यहीं पर कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे. उसके बाद बांकेबिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ रहेंगे.
न्यूयॉर्क के एक अपार्टमेंट में गैस विस्फोट; इंडोनेशिया में बारिश के बाद भीषण भूस्खलन, आठ की मौत
न्यूयॉर्क शहर के ब्रोंक्स में एक उच्च-मंजिला अपार्टमेंट में शनिवार सुबह गैस विस्फोट हुआ, जिससे आग फैल गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 लोग घायल हुए। आग बुझाने के लिए फायर विभाग ने आधी रात के बाद कार्रवाई शुरू की। विस्फोट के कारण 16वीं और 17वीं मंजिल पर कई अपार्टमेंट क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों के अनुसार, कुछ घायलों की स्थिति गंभीर है।
महानगर के मेयर जोहरान मामदानी ने कहा कि सभी निवासी सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिए गए हैं और मदद के लिए रेड क्रॉस की टीम मौजूद है। विस्फोट के कारण लोगों में डर और भय व्याप्त हो गया, लेकिन अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य जारी रखा।
इंडोनेशिया: बारिश के बाद भीषण भूस्खलन, 8 की मौत, 82 लापता
इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में भारी बारिश के बाद हुए भीषण भूस्खलन में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 82 अन्य लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने शनिवार को बताया कि यह हादसा पश्चिम बांडुंग क्षेत्र के एक गांव में हुआ। लापता लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए तलाशी और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। मौसम विभाग ने इस क्षेत्र में एक सप्ताह तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।
ईरान : 2023 के बस ब्लास्ट में दो आतंकियों को दी गई फांसी
ईरान ने शनिवार को साल 2023 में तीर्थयात्रियों की बस में बम विस्फोट करने के दोषी दो व्यक्तियों को फांसी दे दी। ईरानी समाचार एजेंसी मिजान के अनुसार, इन दोनों का संबंध आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से था। साल 2023 में यह हमला तेहरान से पश्चिमी प्रांत इलम जा रही एक बस में हुआ था, जिसमें एक मासूम बच्चे की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। जांच में पाया गया कि ये दोनों व्यक्ति बस में बम लगाने की साजिश में सीधे तौर पर शामिल थे।
कंबोडिया के नौसैनिक अड्डे पर पहुंचा पहला अमेरिकी युद्धपोत
अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस सिनसिनाटी शनिवार को कंबोडिया के रीम नेवल बेस पहुंचा। चीन की आर्थिक मदद से इस बेस के नवीनीकरण के बाद यह किसी अमेरिकी युद्धपोत की पहली यात्रा है। इस बेस के विस्तार को लेकर वाशिंगटन चिंतित था कि कहीं कंबोडिया ने चीन को यहां विशेष सैन्य अधिकार तो नहीं दे दिए हैं। हालांकि, कंबोडियाई सरकार ने इन दावों को नकारा है। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने स्पष्ट किया है कि यह बेस सभी मित्र देशों के लिए खुला है।
अनुशासनहीनता के आरोप में शीर्ष चीनी अधिकारी की जांच
चीन में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के शीर्ष अधिकारी जनरल झांग यूक्सिया समेत दो वरिष्ठ चीनी सैन्य अधिकारियों की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अनुशासन और कानूनों के गंभीर उल्लंघन को लेकर जांच की जा रही है। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। जनरल झांग केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के उपाध्यक्ष हैं। सीएमसी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व में सेना की सर्वोच्च कमान है। सीएमसी में झांग की स्थिति उन्हें चीनी सेना में सर्वोच्च रैंक का सैन्य अधिकारी बनाती है। जांच के दायरे में आने वाले अन्य वरिष्ठ अधिकारी जनरल लियू जेनली हैं, जो सीएमसी के सदस्य हैं। वह ज्वाइंट स्टाफ डिपार्टमेंट में चीफ ऑफ स्टाफ हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा, सीपीसी केंद्रीय समिति द्वारा विचार-विमर्श के बाद, झांग यूक्सिया और लियू जेनली के खिलाफ जांच शुरू करने का निर्णय लिया गया।
सिंगापुर के एयर बेस कोे बम से उड़ाने की धमकी
देश के पाया लेबर एयर बेस में बम की धमकी मिली। इसे जांच के बाद फर्जी पाया गया। रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर एयर फोर्स को देश के सबसे बड़े एयर बेस में बम धमाका करने की धमकी एक ऑनलाइन पोस्ट के जरिये दी गई। इसके बाद एहतियातन कदम उठाए गए और जांच की गई। सिंगापुर तीन से आठ फरवरी के बीच रक्षा-केंद्रित एयर शो की मेजबानी करने वाला है।
मेक्सिको से फरार हत्यारा रोसालेस कैस्टिलो गिरफ्तार
अमेरिकी जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने देश के शीर्ष-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल भगोड़े एलेजांद्रो रोसालेस कैस्टिलो को गिरफ्तार कर लिया है। कैस्टिलो पर आरोप है कि वह 2016 में 23 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में आरोपों से बचने की कोशिश कर रहा था। इस बीच एफबीआई निदेशक काश पटेल ने कैस्टिलो की शार्लोट वापसी की घोषणा की है।
पाकिस्तान: सोशल मीडिया पोस्ट पर मानवाधिकार वकील को 17 साल की जेल
पाकिस्तान की एक अदालत ने शनिवार को दो मानवाधिकार वकीलों, ज़ैनब मजारि और उनके पति हादी अली चठ्ठा को सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के कारण 17-17 साल की जेल की सजा सुनाई। अदालत का कहना है कि उनके पोस्ट राज्य और सुरक्षा संस्थाओं के खिलाफ शत्रुतापूर्ण थे। अदालत में केवल वीडियो लिंक के माध्यम से पेश हुए जोड़े ने सुनवाई का बहिष्कार किया। परिवार और दोस्तों ने फैसले की कड़ी निंदा की।
सजा के अनुसार, मजारि ने वर्षो में कई ट्वीट ऐसे किए जो प्रतिबंधित बलूच अलगाववादी समूह और पाकिस्तानी तालिबान के एजेंडे के अनुरूप थे। इसके चलते उन पर इलेक्ट्रॉनिक अपराध अधिनियम (PECA) के तहत आरोप लगाए गए। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन, जैसे एमनेस्टी इंटरनेशनल, ने इस गिरफ्तारी की निंदा की और तत्काल रिहाई की मांग की। संगठन ने इसे पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा न्यायिक उत्पीड़न और डराने-धमकाने का नवीनतम प्रयास बताया। मजारि, पाकिस्तान की पूर्व मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारि की बेटी हैं। उन्होंने ट्विटर पर फैसला कानूनी रूप से अवैध बताया।
इराक: पूर्व प्रधानमंत्री अली अल-मालिकी को प्रमुख राजनीतिक ब्लॉक का PM उम्मीदवार बनाया गया
इराक के प्रमुख राजनीतिक ब्लॉक ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री नूरी अल-मालिकी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया। यह कदम तब आया जब देखरेख करने वाले पीएम मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने खुद को पीछे कर लिया। अब अल-मालिकी को शिया पार्टियों के गठबंधन, समन्वय ढांचा का समर्थन मिला है। इराक के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति का चुनाव संसद करती है, फिर प्रधानमंत्री को नामित करती है, जो नई सरकार बनाएगा।

