Site icon अग्नि आलोक

17 यूरोपीय देशों की कोविशील्ड को मंजूरी , वैक्सीन की डोज ले चुके लोग कर सकेंगे यात्रा

Share

कोरोना वायरस की दूसरी लहर का उतार-चढ़ाव बदस्तूर जारी है। इस हफ्ते में दूसरी बार कोरोना के नए मामलों की संख्या 40 हजार के पार गई है। https://www.covid19india.org/ के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41,277 नए मामले सामने आए हैं जबकि 517 लोगों की मौत हुई है। इस बीच अच्छी खबर यह है कि जर्मनी, नीदरलैंड्स, फ्रांस और स्विटजरलैंड समेत 17 यूरोपीय देशों ने कोविशील्ड को मंजूरी दे दी है। मंजूरी के बाद अब कोविशील्ड वैक्सीन की डोज ले चुके लोग इन देशों में ट्रैवल कर पाएंगे।

सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट करके बताया, ‘यात्रियों के लिए यह वास्तव में अच्छी खबर है क्योंकि 16 यूरोपीय देशों ने एंट्री के लिए COVISHIELD को मान्यता दे रहे हैं। हालांकि, वैक्सीनेशन के बावजूद, एंट्री गाइडलाइंस अलग-अलग देशों में अलग हो सकते हैं, इसलिए यात्रा करने से पहले पढ़ लें।’

जर्मनी, नीदरलैंड्स और फ्रांस समेत यूरोपीय संघ के 16 देशों ने कोविशील्ड को मान्यता दी है। वहीं, स्विटजरलैंड जो यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं है, ने भी कोविशील्ड को मान्यता दी है। इस तरह से यूरोप में कुल 17 देशों ने कोविशील्ड को ट्रैवल के लिए मान्यता दी है।

Exit mobile version