Site icon अग्नि आलोक

भोपाल शहर में पीडब्ल्यूडी के निर्माणाधीन पुल से क्रेन गिरी

Share

मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम जिले में सुखतवा पुल हादसे बाद भोपाल में पीडब्ल्यूडी के निर्माणाधीन पुल से क्रेन गिर गई। एमपी नगर के पास मेट्रो और पीडब्ल्यूडी का रोड ब्रिज बन रहा है मगर यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। आज दोपहर में पीडब्ल्यूडी के ब्रिज के पिलर पर जिस क्रेन से काम चल रहा था, वह नीचे गिर गई और भोपाल दुग्ध संघ के पार्लरकी गुमठी चकनाचूर हो गई। गनीमत रही है कि उस समय घटनास्थल के आसपास कोई वाहन नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

नए भोपाल के शहर के महाराणा प्रताप नगर में मेट्रो और सड़क के ब्रिज का काम चल रहा है। आज दोपहर में शिवाजी नगर और एमपी नगर को जोड़ने वाली सड़क किनारे भोपाल दुग्ध संघ के सांची पार्लर पर अचानक एक क्रेन गिर गई। पीडब्ल्यूडी के ब्रिज पर इस क्रेन से काम चल रहा था। इत्तेफाक से जब हादसा हुआ तो सांची पार्लर बंद था और न तो पार्लर संचालक था और न ही खरीदी के लिए कोई ग्राहक ही उसके आसपास खड़ा था। यही नहीं, उस वक्त वहा से कोई वाहन भी नहीं निकला। इससे क्रेन के नीचे गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन सांची पार्लर चकनाचूर हो गया।

पीडब्ल्यूडी ब्रिज का काम अभी पिलर की स्थिति में पहुंचा
पीडब्ल्यूडी के ब्रिज का काम अभी पिलर की स्थिति में है और उसके ऊपर बैस पर अभी काम शुरू नहीं हुआ है। एमपीनगर और शिवाजी नगर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर चल रहे इन दोनों कामों की वजह से यातायात कई बार प्रभावित होता है क्योंकि यह क्षेत्र काफी व्यस्ततम है। सुबह आठ बजे से यहां ट्रैफिक शुरू हो जाता है तो रात को नौ बजे तक यहां हजारों वाहन आते-जाते हैं। मेट्रो और पीडब्ल्यूडी के ब्रिज के काम की वजह से कई बार जाम तक लग जाता है। पीडब्ल्यूडी ब्रिज के निर्माण के दौरान यह पहली घटना नहीं है, बल्कि इसके पहले मान सरोवर काम्पलेक्स के पास भी एक घटना हो चुकी है। 

Exit mobile version