Site icon अग्नि आलोक

राजनीति में अपराधीकरण…..सुप्रीम कोर्ट ने BJP-कांग्रेस समेत 10 राजनीतिक दलों पर लगाया जुर्माना

Share

नई दिल्‍ली
सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा और कांग्रेस समेत 10 राजनीतिक दलों पर जुर्माना लगाया है। अपने-अपने उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामलों को सार्वजनिक नहीं करने के लिए देश की शीर्ष अदालत ने यह कार्रवाई की है।

राजनीति में अपराधीकरण खत्म करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कई अहम टिप्पणी कीं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालत ने कई बार कानून बनाने वालों को आग्रह किया कि वे नींद से जगें और राजनीति में अपराधीकरण रोकने के लिए कदम उठाएं। लेकिन, वे लंबी नींद में सोए हुए हैं।

शीर्ष न्‍यायालय ने कहा कि कोर्ट की तमाम अपीलें बहरे कानों तक नहीं पहुंच पाई हैं। राजनीतिक पार्टियां अपनी नींद से जगने को तैयार नहीं हैं। कोर्ट के हाथ बंधे हैं। यह विधायिका का काम है। हम सिर्फ अपील कर सकते हैं। उम्मीद है कि ये लोग नींद से जगेंगे और राजनीति में अपराधीकरण को रोकने के लिए बड़ी सर्जरी करेंगे।

किस पर कितना फाइन?

भाजपा1 लाख
कांग्रेस1 लाख
भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी1 लाख
बसपा1 लाख
जदयू1 लाख
राजद1 लाख
आरएसएलपी1 लाख
लोजपा1 लाख
सीपीएम5 लाख
रांकपा5 लाख
Exit mobile version