श्मशान घाट में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए BJP नेता
नीमच। नीमच से भाजपा नेता पुत्र पाशु भारद्वाज से जुड़े विवाद में बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता राकेश भारद्वाज के पुत्र प्रबुद्ध उर्फ पाशु भारद्वाज पर शहर के वीर पार्क रोड पर हुई गुंडागर्दी और हमले के मामले में न्यायालय ने बड़ा निर्णय दिया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रविकुमार बौरासी ने लूट की धारा को खारिज करते हुए माना कि यह प्रकरण डकैती से जुड़ा गंभीर मामला है। इसी कारण केस को सत्र न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां आगामी सुनवाई होगी।
11 जुलाई 2024 को भाजपा नेता राकेश भारद्वाज के बेटे प्रबुद्ध और उसके साथियों ने आरएसएस नगर कार्यवाहक और नारियल व्यापारी मोहन रामनानी की दुकान पर हमला किया था। घटना में मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट हुई थी। पुलिस ने प्रबुद्ध समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया और विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। 45 दिन बाद भाजपा नेता के बेटे को जमानत मिल गई थी। वर्तमान में सभी आरोपी जमानत पर हैं।
10 अक्टूबर 2024 को पुलिस ने चालान अदालत में पेश किया। इस बीच फरियादी मोहन रामनानी ने आवेदन लगाकर कहा कि वारदात में 10 से अधिक आरोपी शामिल थे, लेकिन पुलिस ने डकैती की जगह केवल लूट की धारा लगाई, जिससे मामला हल्का हो गया। कोर्ट ने साक्ष्य और तर्कों को देखते हुए माना कि जब पांच या उससे अधिक आरोपी वारदात करते हैं, तो मामला डकैती का बनता है।
कोर्ट ने अब प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 310 (डकैती) जोड़ दी है, जिसमें आजीवन कारावास तक का प्रावधान है। इससे पहले आरोपियों पर धारा 309(2), 324(4), 331(5), 296, 351(2), 61(2), 191(2), 191(3), 190 और 117(2) सहित कुल 11 धाराएं लग चुकी थीं। प्रबुद्ध उर्फ पाशु भारद्वाज, राजेश खलीफा, अभिषेक दुर्गज, अर्जुन दुर्गज, शिवम बघाना, राहुल नायक, राजेश भट्ट, राहुल धनगर, सुनील चौहान, विनोद गुर्जर और निकिता डगले सहित सभी आरोपी वर्तमान में जमानत पर हैं।
श्मशान घाट में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए BJP नेता
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से भारतीय जनता पार्टी के एक नेता का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के कैलावन गांव स्थित श्मशान घाट में एक शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल बाल्मीकि का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार शाम श्मशान घाट में एक कार को संदिग्ध हालत में खड़ा देखकर लोगों ने जांच की तो कार में राहुल बाल्मीकि एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। जैसे ही लोग मौके पर पहुंचे, राहुल बाल्मीकि को अर्धनग्न अवस्था में देखकर हड़कंप मच गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राहुल ग्रामीणों के सामने माफी मांगते हुए उनके पैर पकड़ते नजर आ रहे हैं, जबकि महिला अपने चेहरे को दुपट्टे से ढकने की कोशिश कर रही है।

घटना के बाद राहुल बाल्मीकि मौके से फरार हो गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो वायरल होने और पहचान उजागर होने के बावजूद शिकारपुर पुलिस ने अब तक किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि राहुल बाल्मीकि को बीजेपी ने अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी दे रखी है। इस पूरे मामले पर पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता मनोहरलाल धाकड़ का भी एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक महिला के साथ नजर आए थे। उस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था और उनकी कार को भी जब्त किया गया था। लेकिन बुलंदशहर की इस घटना में पुलिस की चुप्पी और कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोग आरोपी की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।