Site icon अग्नि आलोक

दहला चंबल : रास्ते के विवाद को लेकर चली बंदूक, 12 से ज्यादा लोगों ने युवक पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

Share

मुरैना: सरायछौला थाना क्षेत्र के स्थित रिठौरा खुर्द गांव में बुधवार सुबह सनसनीखेज वारदात ने पूरे चंबल अंचल को दहला दिया. रास्ता बंद करने के विवाद में नामजद आरोपियों सहित 12 से ज्यादा लोगों ने युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिससे गांव में दहशत फैल गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने चार नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. गांव में तनाव बना हुआ है.

मुरैना में रास्ते को लेकर खूनी संघर्ष

मुरैना के सरायछौला थाना क्षेत्र के रिठौरा खुर्द गांव में आज यानि बुधवार सुबह रास्ता बंद करने के विवाद ने अचानक खूनी रूप ले लिया. मंगलवार शाम मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते गोलीकांड में बदल गया. जिसमें गांव के 25 वर्षीय युवक भूरा उर्फ महादेवा पुत्र गब्बर गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया.मुरैना: सरायछौला थाना क्षेत्र के स्थित रिठौरा खुर्द गांव में बुधवार सुबह सनसनीखेज वारदात ने पूरे चंबल अंचल को दहला दिया. रास्ता बंद करने के विवाद में नामजद आरोपियों सहित 12 से ज्यादा लोगों ने युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिससे गांव में दहशत फैल गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने चार नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. गांव में तनाव बना हुआ है.

मुरैना में रास्ते को लेकर खूनी संघर्ष

मुरैना के सरायछौला थाना क्षेत्र के रिठौरा खुर्द गांव में आज यानि बुधवार सुबह रास्ता बंद करने के विवाद ने अचानक खूनी रूप ले लिया. मंगलवार शाम मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते गोलीकांड में बदल गया. जिसमें गांव के 25 वर्षीय युवक भूरा उर्फ महादेवा पुत्र गब्बर गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया.

रास्ते से निकलने को लेकर दिया था चैलेंज

बताया गया की मंगलवार शाम महादेवा गुर्जर का गांव के ही ऐदल सिंह, शिवराम, वकीला और रणवीर गुर्जर सहित अन्य लोगों से रास्ते को लेकर तीखा विवाद हुआ था. दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई और आरोप है कि उसी दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन पुरानी रंजिश और तनाव भीतर ही भीतर सुलगता रहा. बुधवार सुबह जब महादेवा खेत जाने के लिए घर से निकला तो, रास्ता बंद मिला. उसने कारण पूछा तो उन लोगों ने चैलेंस देते हुए कहा कि हिम्मत है तो निकलकर दिखाओ.

12 से ज्यादा लोगों ने की फायरिंग

जैसे ही वह आगे बढ़ा, पहले से घात लगाए बैठे 12 से अधिक लोगों ने लाइसेंसी राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगते ही महादेवा जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. परिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. इस मामले में सीएसपी दीपाली चंदौरिया ने बताया कि “रिठौरा खुर्द गांव में रास्ता निकलने को लेकर विवाद हुआ. जिसमें आरोपियों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. मामले में आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.”

हत्याकांड के मामले में सरायछौला थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि “4 नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है.”

इन लोगों पर हुआ मामला दर्ज

ऐदल सिंह गुर्जर

रनवीर गुर्जर

भूरा गुर्जर

रामनिवास गुर्जर सहित 5 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.

Exit mobile version