इंदौर~ दाउदी बोहरा समाज के जनसंपर्क समिति सदस्य अली असग़र भोपाल वाला जोहर मानपुर वाला ने बताया बोहरा समाज का नया साल मोहर्रम उल हराम 1443 हिजरी अगस्त 9 से शुरू होंगा। 9 अगस्त को नया साल का पहला दिन होने पर एक दूसरों को नए साल की मुबारकबाद दी जाएगी। 10 अगस्त से मोहर्रम की दूसरी तारीख से इमाम हुसैन (अ. स.) और उनके परिवार पर यज़ीद द्वारा करबला (इराक) में किये गए जुल्मो सितम के बयान की मजलिस होंगी। जो कि मोहर्रम की 10 तरीख 18 अगस्त आशूरा के दिन तक चलेगी। पिछले साल कोरोना के कारण घर घर मे ही इमाम हुसैन (अ. स.) की मजलिस एवं मातम किया गया था।
इस वर्ष भी शासन की कोविड गाईड लाइन एवम जो सरकार के दिशा निर्देश होंगे,उस का पालन कर मजलिस का आयोजन किया जाएगा इस वर्ष 1443 हिजरी में दाउदी बोहरा समाज के 53 वे धर्मगुरु सैय्यदना आली क़दर मुफद्दल सैफ़ुद्दीन मोला (त:उ:श:) केन्या की राजधानी नैरोबी नो दिवसीय वाआज मुबारक की मजलिस करेंगे इमाम हुसैन (आ:स:) 72 शोहदा का जिक्र फरमाएंगे मातम की मजलिस फरमाएंगे
*(अली असग़र भोपाल वाला जोहर मानपुर वाला जनसंपर्क समिति सदस्य दाउदी बोहरा समाज इंदौर)*
