Site icon अग्नि आलोक

दाउदी बोहरा समाज सेवाभावी समाज

Share

इंदौर। देश की मुख्य धारा से जुड़ा दाउदी बोहरा समाज संकट के समय हमेशा सेवा कार्यों में जुट जाता है समाज के धर्मगुरु सैयदना आली कदर मुफ्द्दल मौला ने समाज को राष्ट्रीय व समाज सेवा के लिए हमेशा प्रेरित किया है। समाज सेवाभावी होकर देश की तरक्की वा खुशहाली में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यह विचार एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ संजय दीक्षित ने  दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधि मंडल से व्यक्त किए। आमिल साहेब जनाब शेख सैफुद्दीन भाई जमाली की और से प्रेषित समाज के प्रतिनिधि मंडल  में डाॅ शेख सैफुद्दीन रामपूरा वाला, डॉ मुफ्ज्जल रस्सी वाला, अंजुमने सैफी दाउदी बोहरा जमात सैफी नगर के युसुफ मंदसौर वाला,  संस्था उमूर सेहत के मुर्तुजा बोरीवाला एवं जनसंपर्क समिति के बुरहानुद्दीन शकरूवाला शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल के डाॅ शेख सैफुद्दीन रामपूरा वाला व डॉ मुफ्ज्जल रस्सी वाला ने बताया की‌‌ प्रतिनिधि मंडल ने समाज की और से डीन डॉ संजय दीक्षित का कोविड-19 के दौरान स्वास्थ्य देखभाल प्रयासों के लिए प्रशंसा पत्र भेंट कर, शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। और कहा की‌ आपको और आपकी टीम को सम्मानित करते हुए  हमें खुशी हो रही है आपने कोविड -19 के इस परीक्षण समय के दौरान मानवता की सेवा करने के लिए अथक प्रयास किए हैं। समाज द्वारा संचालित सैफी स्कूल में कोविड -19 की पहली और दूसरी लहर के दौरान स्थापित कोविड केयर सेंटर में अपना समर्थन देने के लिए भी धन्यवाद देते हैं। दाउदी बोहरा समाज धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के फरमान मुुुताबिकत स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छछता, वृक्षारोपण और खेल के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों को अंजाम देने में जुटा रहता है।

Exit mobile version