Site icon अग्नि आलोक

शहीद भागीरथ सिलावट के बलिदान दिवस पर दीप श्रद्धांजलि

Share

भारत भूमि पर देशभक्ति की खेती करें राजेंद्र चौधरी

देपालपुर शहीद भागीरथ सिलावट की 174 वी बलिदान दिवस के अवसर पर दीप श्रद्धांजलि के दौरान संबोधित करते हुए जबरेश्वर सेना प्रमुख राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत भूमि ऐसी भूमि है जहां पर जन्म लेने के लिए देवताओं ने भी तपस्या की है तपस्या के बाद देवताओं ने इस भूमि पर जन्म लिया इतिहास गवाह है कि भारत भूमि पर अंग्रेजों से लड़ने के लिए भी कई महापुरुषों ने जन्म लिया उसी में से एक महापुरुष भागीरथ सिलावट को आज ही के दिन 174 वर्ष पूर्व फांसी की सजा अंग्रेजो के द्वारा दी गई थी युवाओं से आपने आव्हान किया कि आप भी भारत भूमि पर देशभक्ति की खेती करें

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई शहीद भागीरथ सिलावट की प्रतिमा के आसपास सैकड़ों दीपक जलाकर बलिदान को याद किया की अट्ठारह सौ सत्तावन के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अपनी जान की बाजी लगाने के लिए यह भूमि सदैव याद रखेगी इस अवसर पर गौतमपुरा नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष विशाल राठी मोहनलाल राठौर सूरज सिंह बोडाना देपालपुर प्रेस क्लब की ओर से रमेश चंद्र राठौर पत्रकार जेपी नगर तेजराम पार्षद अनिल धाकड़ के अलावा कई गणमान्य नागरिकों ने शहीद भागीरथ सिलावट की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस अवसर पर सैकड़ों युवा उपस्थित थे

Exit mobile version