अग्नि आलोक

*सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) द्वारा ज्योतिबा फूले एवं सावित्रीबाई फूले को भारत रत्न प्रदान किए जाने की माँग*

Share

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सावित्रीबाई फूले की जयंती (3 जनवरी) के अवसर पर देश की शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले महापुरुष ज्योतिबा फूले एवं महान शिक्षाविद-समाज सुधारक सावित्रीबाई फूले को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किए जाने की पुरज़ोर माँग करती है।

ज्योतिबा फूले और सावित्रीबाई फूले ने उन्नीसवीं सदी में स्त्री शिक्षा, दलित-बहुजन शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए जो संघर्ष किया, उसने आधुनिक भारत की लोकतांत्रिक और समतामूलक चेतना की नींव रखी। पुणे में बालिकाओं के लिए पहला विद्यालय खोलना, विधवा पुनर्विवाह, छुआछूत-उन्मूलन और अंधविश्वास के विरुद्ध संघर्ष जैसे उनके प्रयास भारतीय समाज को वैज्ञानिक सोच और मानव गरिमा की दिशा में आगे बढ़ाने वाले ऐतिहासिक कदम थे।

आज जब शिक्षा के अधिकार, सामाजिक न्याय और समान अवसरों पर लगातार हमले हो रहे हैं, तब फूले दंपत्ति के विचार और कर्म पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। उनके योगदान को भारत रत्न से सम्मानित करना न केवल ऐतिहासिक न्याय होगा, बल्कि यह संदेश भी देगा कि भारत स्त्री-पुरुष समानता, सामाजिक समरसता और सर्वजन शिक्षा के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है।

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) केंद्र सरकार से अपील करती है कि सावित्रीबाई फूले की जयंती के अवसर पर ज्योतिबा फूले एवं सावित्रीबाई फूले को संयुक्त रूप से भारत रत्न प्रदान करने की घोषणा की जाए।

बसंत हेतमसरिया 

राष्ट्रीय प्रवक्ता 

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

मो. 9934443337

Exit mobile version