Site icon अग्नि आलोक

इंदौर देहरादून सहित छह ट्रेनें शुरू करने की मांग

Share

इंदौर। इंदौर से चलने वाली छह ट्रेनों को फिर से शुरू करने की मांग की गई है। इनके नहीं चलने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति के पूर्व सदस्य जगमोहन वर्मा ने बताया कि हमने हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले में जाने वाले यात्रियों के लिए इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन सहित छह ट्रेनों को फिर से शुरू करने की मांग की है। इस संबध में रेल मंत्री पीयूष गोयल और पश्चिम रेलवे के मुख्य महाप्रबंधक आलोक कंसल को भी पत्र लिखा गया है।इंदौर देहरादून ट्रेन लॉकडाउन के पहले तक इंदौर से तीन दिन और तीन दिन देहरादून से चलती थी। इससे यात्रियों को काफी सुविधा हो जाती थी। अभी हरिद्वार में कुंभ चल रहा है। अगर यह ट्रेन चालू हो जाए तो यात्रियों को काफी सुविधा हो जाएगी। इसके अलावा इंदौर-जयपुर लिंक एक्सप्रेस, इंदौर कोटा एक्सप्रेस, पेंचवली छिंदवाडा एक्सप्रेस, इंदौर-भोपाल नाइट पैंसेजर और इंदौर नागदा पैसेंजर ट्रेन को फिर से शुरू करने की भी मांग की है। जयपुर ट्रेन तो नवंबर में कुछ दिनों तक चली भी लेकिन बाद मे उसे बंद कर दिया गया। अब यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।

Exit mobile version