अग्नि आलोक

*परिवार या पट्ठे को टिकट, प्रोपेगेंडा और पाखंड से वोट, होता पराजित प्रजातंत्र।* 

Share

 *27 को सिंगरौली 29 फरवरी को ब्योहारी में होगी साझा बैठक।* 

लोकतंत्र के मूल्यों को सुरक्षित करने किसान संगठन, जन संगठन और राजनैतिक दलों क़ी साझा बैठक आयोजित क़ी गई।बैठक क़ी अध्यक्षता टोंको – रोंको -ठोको क्रन्तिकारी मोर्चा के संयोजक उमेश तिवारी ने क़ी। साझा बैठक के उद्देश्यों पर बात रखते हुए  क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक उमेश तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र का तकाजा है कि चुनाव में सरकार के नुमाइंदे अपने किए गए जन कल्याणकारी कार्यों पर और नुमाइंदगी के लिए तैयार जन कल्याणकारी कार्य करने के अपने वचनों पर मतदाता से मत मांगे। लेकिन बिडंबना है कि हमारी चुनावी राजनीति पटरी से उतर गई है, टिकट परिवार या पट्ठे को दिया जाता हैं वोट प्रोपेंगंडा और पाखंड से मांगे जाते हैं। श्री तिवारी ने कहा क़ी भाजपा प्रोपेगेंडा और पाखंड के सहारे वोट के लिए मतदाता से धोखा करने की नियत में है। मतदान मुद्दों पर किये जाय ऐसा वातावरण तैयार करने यह साझा बैठक हो रही हैं। सीधी संसदीय क्षेत्र के नागरिकों की खुशहाली के लिए आवश्यक है ललितपुर सिंगरौली रेल मार्ग का निर्माण, सीधी सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण, मूसामूड़ी एवं भुमका के किसानों की भूमियों  का अधिग्रहण निरस्त करना, संजय टाइगर रिजर्व के सीधी जिले के 52 गांव का जवरिया विस्थापन रोकना एवं ब्योहारी अंतर्गत बफर जोन के प्रभावितों का पुनर्वास, वाणसागर बांध से डूब में आये ब्योहारी क्षेत्र के 69 गाँव के ग्रामीणों को रोजगार एवं पुनर्वास, गुलाब सागर डूब से प्रभावित आदिवासियों की परसंपत्ति का मुआवजा दिया जाना, अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री बघवार को अबैध तरीके से खनन हेतु दियें गये कैमूर पहाड़ के खनन पर रोक, सिंगरौली जिले में विस्थापन एवं पर्यावरण विनाश पर रोक, सिंगरौली जिले के उद्योगों में स्थानीय नौजवानों को रोजगार में आरक्षण, सोन नदी सहित अन्य नदियों में अवैध उत्खनन पर रोक, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बेलगाम नौकरशाही पर लगाम। 

 *साझा बैठक में इन सभी ने अपनी बात रखी* 

बैठक में अपनी बात रखते हुए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि भाजपा के झूठ को जनमानस में जिस तरह से प्रचारित किया जा रहा है टीवी चैनलों के माध्यम से इन टीवी चैनलों का बहिष्कार होना चाहिए। भदोरिया जी ने प्रस्ताव रखा कि इसी तरह की बैठक जिला सिंगरौली एवं ब्योहारी में भी होनी चाहिए। बैठक को संबोधित करते हुए माकपा नेता का. सुंदर सिंह ने कहा कि हम जिस उद्देश्य को लेकर बैठे हैं इसमें रणनीति से कार्य करेंगे तो इसका प्रभाव सीधी के साथ-साथ प्रदेश में भी पड़ेगा। बैठक को संबोधित करते हुए का. बद्री प्रसाद मिश्र ने कहा कि भाजपा द्वारा किए जा रहे जन विरोधी कार्यो को चिन्हित कर जनता में पहुंचाना और भाजपा को बेनकाब करना ही इस बैठक का उद्देश्य होना चाहिए। बैठक को संबोधित करते हुए का. सोमेश्वर सिंह ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में भाजपा को हराना अति आवश्यक हो गया है।बैठक में अपनी बात रखते हुए समाजसेवी जगत निवास शास्त्री ने कहा कि सभी संगठन मिलकर प्रयास करें तो अवश्य ही भाजपा की झूठ से मुकाबला कर सकते हैं। बैठक को संबोधित करते हुए क्रांतिकारी महिला संगठन क़ी का. उर्मिला रावत ने कहा कि बीजेपी हाराओ लोकतंत्र  बचाओ  हमारा नारा होना चाहिए इसके लिए जन चेतना और जन जागृत पैदा की जाए। बैठक में अपनी बात रखते हुए एकता परिषद की सरोज सिंह ने कहा कि यह हमारा संगठन लोकतंत्र को बचाने का है क्योंकि विपक्ष नहीं तो लोकतंत्र नहीं। बैठक को संबोधित करते हुए मनोज कोल, विवेक कोल एवं सुनील चौधरी ने कहा कि गरीबों के मुद्दों को उठा कर बीजेपी को बेनकाब किया जा सकता है। 

 *साझा बैठक में उपस्थित संगठन/दल* 

राजेंद्र सिंह भदौरिया कांग्रेस पार्टी, कां. सुंदर सिंह मांकपा, कां. बद्री मिश्रा रेड फ्लैग, का. सोमेश्वर सिंह कांग्रेस पार्टी, अंजनी तिवारी एडवोकेट सामाजिक कार्यकर्ता, रेवती सिंह मरावी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, प्रभात वर्मा टोंको -रोंको- ठोको क्रांतिकारी मोर्चा,सरोज सिंह एकता परिषद, जगन निवास पांडे विवेकानंद आश्रम, मनोज कोल सामाजिक कार्यकर्ता, विवेक कोल सामाजिक कार्यकर्ता, सुनील चौधरी राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच, दिनेश पाठक सामाजिक कार्यकर्ता, रमेश पटेल महामंत्री जिला कांग्रेस, का. उर्मिला रावत अखिल भारतीय क्रांतिकारी महिला संगठन, शिवकुमार सिंह टोंको-रोंको -ठोको क्रांतिकारी मोर्चा, दलबीर सिंह क्रांतिकारी मोर्चा, लाल बहादुर सिंह क्रांतिकारी मोर्चा, अरुण सिंह बघेल विधि विभाग कांग्रेस, त्रिवेणी सिंह भदौरिया सामाजिक कार्यकर्ता आदि।

 *उमेश तिवारी सीधी (म. प्र.)*

Exit mobile version