Site icon अग्नि आलोक

ट्रम्प को हटाने के लिए 17 रिपब्लिकंस का पाला बदलना जरूरी, डेमोक्रेट्स के पास न संख्या, न समय

Share

वॉशिंगटन|

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर महाभियोग चलाना उतना आसान बिल्कुल नहीं हैं, जितना ये बाहर से नजर आ रहा है। यह बात अमेरिकी संसद भी जानती है। कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (HOR) में महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन तो किया, लेकिन वे जानते हैं कि सीनेट में इसे कामयाबी मिलना बहुत मुश्किल है।

इसकी दो वजह हैं। पहली– वक्त की कमी, क्योंकि ट्रम्प अब सिर्फ पांच दिन कुर्सी पर रहेंगे। दूसरी– प्रेसिडेंट इलेक्ट बाइडेन की नई कैबिनेट का गठन। आइए, इन दोनों बातों को समझते हैं।

बाइडेन बदला लेंगे या कैबिनेट बनाएंगे
अमेरिका में राष्ट्रपति अपने कैबिनेट को नॉमिनेट करता है। इनके नामों पर संसद ही मुहर लगाती है और इसके लिए गहन जांच की जाती है। नॉमिनेट्स के बारे में इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स का भी बारीकी से अध्ययन किया जाता है। इसमें वक्त लगता है।बाइडेन पहले ही कैबिनेट मेंबर्स के नाम सिलेक्ट करने में देरी कर चुके हैं। इसके लिए उनकी आलोचना भी हुई। अब वे नहीं चाहेंगे कि सीनेट उनकी कैबिनेट को अप्रूवल देने में देर लगाए। लिहाजा, वे ट्रम्प पर ट्रायल की बजाय कैबिनेट के अप्रूवल को तवज्जो देंगे।

Exit mobile version