Site icon अग्नि आलोक

ऋषि पैलेस कॉलोनी में ड्रेनेज के बहते पानी में बैठकर प्रदर्शन

Share

इन्दौर (प्रकाश महावर कोली)। “जोनल अधिकारी गुप्ता मुर्दाबाद”, जोनल अधिकारी वापस जाओ, “निगम आयुक्त को लेकर आओ” जैसे नारों के साथ सोमवार की दोपहर ऋषि पैलेस कॉलोनी के रहवासियों ने ड्रेनेज चेम्बरों के बहते पानी में बैठकर न केवल धरना दिया बल्कि चेतावनी भी दी कि निगमायुक्त स्वयं यहां आकर हमारी समस्या नहीं सुनेगी, कब तक हम यहीं पर बैठे रहेंगे। प्रदर्शनकारियों के अड़ियल रवैया को देखते हुए जोनल अधिकारी सतीष गुप्ता ने अपने उच्चाधिकारियों के साथ ही थाना द्वारकापुरी को भी सूचना दे दी, सूचना मिलते ही नगर निगम ड्रेनेज विभाग के अधिकारी तो वहां पहुंच गए, लेकिन निगम आयुक्त रहवासियों के आक्रोश को देखते हुए वहा़ नहीं आ पाई। स्थानीय रहवासियों का कहना था कि यहां ड्रेनेज चौक होने की समस्या आज की नहीं बल्कि बरसों पुरानी है और हर समय हम जोनल अधिकारी से लेकर निगम आयुक्त और क्षेत्रीय विधायक मालिनी गौड़ व क्षेत्र की पूर्व पार्षद ज्योति तोमर को भी अवगत करा चुके हैं, बावजूद इसके यहां की समस्याओं का कोई स्थाई हल नहीं निकाल पा रहा है, ऐसी स्थिति में ड्रेनेज चौक होने के कारण गंदा व बदबूदा पानी सड़कों पर बहता दिखाई देता है और घरों तक में घुस जाता है। विगत 2 दिनों से लगातार ड्रेनेज चौक होने के कारण यहां गंदा व बदबूदार पानी सड़कों पर बह रहा है, हम 2 दिन से निगमायुक्त से लेकर जोनल अधिकारी तक को फोन लगा रहे हैं, लेकिन वे फोन तक नहीं उठाते हैं। ऐसी स्थिति में आज हमें यहां पानी में बैठकर धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी “निगम आयुक्त मुर्दाबाद”, “नगर निगम की हठधर्मिता नहीं चलेगी”, “जोनल अधिकारी मुर्दाबाद”, जैसे नारे लगा रहे थे यहां मीडिया कर्मियों ने जब स्थानीय कांग्रेस नेता सचिन चौहान की बाइट लेने का प्रयास किया तो आक्रोशित महिलाएं मीडिया कर्मियों के सामने खड़ी हो गई और बोली आपको जो कुछ पूछना है पानी के अंदर जाकर पूछो, जब मीडिया कर्मी महिलाओं पर नाराज हुए कि हम कोई नेता या अधिकारी नहीं है जो आप हमारे से इस प्रकार की बातें कर रहे हो, हम आपकी बात को अधिकारियों के साथ ही जिला प्रशासन और निगम प्रशासन तक पहुंचाने के लिए यहां आए हैं और आप हमें यहां रोकने का प्रयास कर रहे हैं परप्रदर्शनकारियों का आक्रोश इतना था कि यहां द्वारकापुरी पुलिस के एसआई से लेकर जवान तक यहां आकर समझाइश देने लगे, लेकिन प्रदर्शनकारियों का एक ही कहना था कि जब तक यहां निगम आयुक्त नहीं आ जाती और यहां नाली नहीं बनाई जाती तब तक हम यहां प्रदर्शन करते रहेंगे अगर हमारे साथ जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने ज्यादति करने की कोशिश की तो हम यहीं पर पानी में ही लोट लगाना शुरु कर देंगे, काफी समझाईश के बाद कार्यपालन अधिकारी सुधीर गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि नाली बनवाने के लिए तैयार है, लेकिन स्थाई हल 6 महीने से साल भर के अंदर हम निकालेंगे और  आपकी जो समस्या है उससे आपको छुटकारा दिलवाने सकेंगे। एकाएक कोई भी काम नहीं होता है अस्थाई रूप से हम यहां आपकी समस्या का हल रहे हैं नगर निगम की ड्रेनेज विभाग की टीम जेसीबी के साथ लगभग 2 घंटे के बाद यहां पहुंची और उसने काम किया तभी प्रदर्शनकारी वहां से हटे।

Exit mobile version