देपालपुर/बेटमा।
बेटमा:- बेटमा दुग्ध सहकारी समिति मर्यादित बेटमा में बुधवार को एक निजी गार्डन में समिति सदस्यों को बोनस वितरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सदस्यों को लगभग 8.57लाख का बोनस प्रदान किया गया जिसमें 2.71लाख इंदौर दुग्ध संघ और दुग्ध समिति 5 लाख 86 हजार की राशि बेटमा समिति द्वारा प्रदान की गई। सहकारी दुग्ध संघ के अध्यक्ष श्री मोतीसिंह पटेल की अध्यक्षता और देपालपुर विधायक श्री विशाल पटेल के मुख्य आथित्य में सम्पन हुवा ।सर्वप्रथम अथितियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना,दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । दुग्ध समिति के अध्यक्ष महोदय तथा प्रबन्धकारिणी के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का हार फूल और शाल श्रीफल से स्वागत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दुग्ध संघ के अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल द्वारा अपने उदबोधन में दुग्ध संघ की गतिविधियों की जानकारी देते हुवे ,बताया कि दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध उत्पादकों के हित मे कई योजनाये संचालित की जा रही है ,जिसमे मुख्यरूप से सांची चिकित्सा योजना है जिसमे दुग्ध उत्पादक के परिवार के सदस्यों के बीमार होने पर साठ हजार रुपये तक व्यय की प्रतिपूर्ति दुग्ध संघ द्वारा की जाती है ,एवं सदस्य की मृत्यु पर पांच हजार की अनुग्रह राशि तत्काल उसके वारिश को दी जाती है ।दुग्ध समिति के कर्मचारी की मृत्यु पर उसके वारिश को तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है ,साथ ही मेघावी छात्र छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में प्रथम आने पर एक हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विशाल पटेल द्वारा अपने उद्बोधन में दुग्ध समिति और दुग्ध संघ को अच्छे कार्य करने के लिए बधाई दी गई।अतिथियों द्वारा बेटमा दुग्ध समिति के150 सदस्यों को नो लाख रुपये का बोनस वितरण किया गया ,जिसमे श्री आनन्द महेश चौधरी को 72193 रुपये एवं श्रीमती शांता बाई लक्ष्मी नारायण को 30947 रुपये का सर्वाधिक बोनस प्राप्त हुवा ,समिति के सबसे वरिष्ठ सदस्य श्री दुर्गाप्रसाद कानूनगो,एवं श्री बसंतीलाल सारडा का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री चंदन सिंह जी , श्री लोकेंद्र सिंह दरबार ,श्री मोहम्मद कलाम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष , प्रदेश कांग्रेस महामंत्री द्वारका शारदा सचिन सोनी देपालपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष श्री संजय जैन विधायक प्रतिनिधि,श्री नगर कांग्रेस अध्यक्ष मलिक खान लछमन तोतला सन्तोष जाट जगदीश सरपंच विष्णु मण्डलोई नरेंद्र सूर्यवंसी इंदर नागर, ,श्री नरेन्द्र मकवाना ,श्री रामु काका ,कैलाश पटेल,श्री बहादुर सिंह ,श्री , असलम शेख , डॉ स्वाति कोल,डॉ ओ.पी.झा ,श्री महेंद्र सिंह यादव अध्यक्ष , श्री संजय कुमरावत रफीक पठान , हर्षित खण्डेलवाल श्री पी.एस. भाटिया,श्री ओ.पी.सोनी,श्री आर.पी.एस. भाटिया,श्री ए.एल.पोरवाल, श्री बी.के.राठौर,श्री सी .एम .शर्मा,श्री आर.एन. गुप्ता,समिति सचिव इंदर कुमरावत ।कर्यक्रम का संचालन श्री सोनी द्वारा किया गया ।
देपालपुर दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का बोनस वितरण कार्यक्रम संपन्न

