अग्नि आलोक

देपालपुर पुलिस ने की बडी छापे मार कार्यवाही,,,

Share

देपालपुर / देपालपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भंगार की दुकान पर छापा मारा जहां करोड़ों रुपए का भंगार होने की बात सामने आई है देपालपुर पुलिस ने बीती रात आनन-फानन में गौतमपुरा रोड स्थित एक भंगार की दुकान पर छापामार कार्रवाई की जहां पर करीब 50 से ज्यादा ट्रैक्टर अच्छी कंडीशन में खड़े हुए कटे हुए मिले साथ ही आईसर वाहन छोटा हाथी दो हार्वेस्टर मशीन जिनकी कीमत लाखों में होती है साथ ही कई थ्रेशर मशीन पानी की मोटर सबमर्सिबल पंप और ट्रैक्टर में लगाई जाने वाली कालिया पानी के टैंकर सहित बड़ी मात्रा में गाड़ियों के 200 से ज्यादा बड़े टायर मिले वही इन ट्रैक्टर और ट्राली से ही पता चलता है कि यहां बड़े स्तर पर अवैध तरीके से वाहनों की कटाई की जा रही थी

अगर पुलिस सही जांच करें तो पर्दे के पीछे से कई सफेदपोश सामने आ सकते हैं देपालपुर नगर में पुलिस ने दो अन्य स्थानों पर भी दबिश दी है वहीं पुलिस मामले की जांच में लगी है पुलिस अभी किसी भी कार्यवाही की जानकारी देने से इनकार करते हुए कह रही है कि अभी गाड़ी के कागजातों की जांच पड़ताल की जाएगी अगर गाड़ी के कागजात नहीं मिलते हैं तो चोरी का प्रकरण भी दर्ज किया जा सकता है वही बीते दिन से अगला दिन होने तक पुलिस अब तक सिर्फ जांच करने में जुटी हुई है वहीं रोड किनारे पड़े ट्रैक्टर और ट्राली और टैंकर को पुलिस ने थाना परिसर में जहां मिले जैसा खड़े करवाए हैं जहां मेले जैसा माहौल दिखाई दे रहा है वहीं थाना परिसर में अब बड़ी मात्रा में वाहन दिखाई दे रहे हैं देखना यही होगा कि पुलिस इस बारे में कब तक कोई बड़ा खुलासा कर पाती है
*पुलिस ने मौके से सीसीटीवी  डीवीआर भी किया जप्त
*
पुलिस ने कार्यवाही के दौरान मोके से सीसीटीवी का डीवीआर भी जप्त किया अगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर कार्रवाई करती है तो कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं !

Exit mobile version