Site icon अग्नि आलोक

देपालपुर पुलिस एक्शन में

Share

देपालपुर – ग्रामीण इलाके में लगातार हो रही वारदातों के मद्देनजर अब देपालपुर पुलिस एक्शन में आ गई है। विभिन्न वारदातों से बचने के लिए क्या उपाय नागरिकों को करना चाहिए इसके लिए समझाइश देने का कार्य लगातार किया जा रहा है। रविवार को देपालपुर नगर क्षेत्र में विकसित कॉलोनियों के संचालकों को पुलिस थाना परिसर में बुलाकर थाना प्रभारी श्रीमती मीना कर्णावत ने चर्चा की। चर्चा में सभी कॉलोनियों के संचालकों को बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की वारदातें हो रही है इन वारदातों से हम कैसे बचे इसके लिए हमें विशेष सावधानियां बरतनी होगी। कॉलोनियों के मुख्य द्वार पर अच्छी क्वालिटी के कैमरे लगवाए। चारों तरफ बाउंड्रीवॉल ठीक-ठाक करें ताकि किसी प्रकार की घटना दुर्घटना का अंदेशा नहीं हो पाए। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अजय आहूजा, सब इंस्पेक्टर दीपक राठौर, राजपाल गुर्जर, गोलू शर्मा, विवेक शर्मा, जीतू बमोत्रिया, पवन गोस्वामी, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थें।

Exit mobile version