देपालपुर। पिछले कई सालों से इंदौर जनसंपर्क विभाग द्वारा इंदौर जिले के ग्रामीण इलाके के पत्रकारों की उपेक्षा करते आ रहा है। देपालपुर प्रेस क्लब के बैनर तले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को जनसंपर्क उपसंचालक इंदौर में पदस्थ राजाराम पटेल द्वारा इंदौर जिले के ग्रामीण अंचल के पत्रकारों को शासन द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं की जानकारी नहीं दी जाती और न ही व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करवाने में हमेशा उपेक्षा की जाती हैं। साथ ही शासन द्वारा पत्रकारों को दी जाने वाली सुविधाओं से हमेशा वंचित रखा जाता है। दुर्भाग्य है कि प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ की जनसंपर्क विभाग इंदौर द्वारा उपेक्षा की जाना कहां तक उचित हैं। इस विषय को लेकर 13 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत बेटमा आगमन पर सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, पूर्व विधायक मनोज पटेल की मौजूदगी में देपालपुर प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को ज्ञापन देकर इंदौर जिले के ग्रामीण इलाके के पत्रकारों की उपेक्षा के संबंध में कार्यवाही की मांग करेगा। यह ज्ञापन जनसंपर्क उपसंचालक राजाराम पटेल के विरुद्ध देपालपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष रमेशचंद्र राठौर के नेतृत्व में दिया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचल के पत्रकार मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी देपालपुर प्रेस क्लब सचिव अब्दुल मतीन फारुकी द्वारा दी गई है।
इंदौर जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध देपालपुर प्रेस क्लब मुख्यमंत्री को देगा ज्ञापन

