देपालपुर निप्र । पेड़ कटाने के आरोप में सस्पेंड डिप्टी रेंजर को बहाल कर दिया है। मामला वनमंत्री के पास पहुंचा था और रेंजर के पक्ष में फैसला हो गया । पिछले दिनों फोटो और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें डिप्टी रेंजर सूरजसिंह बुड़ाना के सरकारी बंगले के सामने पेड़ काटे गए थे । आरोप था कि बुड़ाना ने पेड़ कटवाए हैं । डीएफओ ने उन्हें निलंबित किया था। बुड़ाना की बात भी नहीं सुनी। मामला वनमंत्री विजय शाह के पास पहुंचा था। उन्होंने अफसरों को फटकारा कि बगैर जाने उन्हें निलंबित क्यों किया। उनका पुराना रिकार्ड भी देखना था। 38 साल की नौकरी में एक भी गंभीर आरोप नहीं है। बुड़ाना की तरफ से समाज के लोगों ने मंत्री को बताया था कि गलती रवि भट्ट ठेकेदार की है। उसे डाली काटने का कहा था। पेड़ की डालियां बिजली के खंभों की लाइन पर टिकी है। बुड़ाना सरकारी आवास में परिवार के साथ रहता हैं वर्षा ऋतु होने के कारण बिजली के तारों से करंट फैलने की संभावना बनी रहती है व कोई दुर्घटना भी हो सकती हैं। डिप्टी रेंजर सूरजसिंह बुड़ाना के बहाल होने की खुशी में उनके चाहने वालों ने मिठाई बांटकर वनमंत्री विजय शाह का आभार व्यक्त किया।
