Site icon अग्नि आलोक

एक ही ठेकेदार को सप्लाई और नलकूप खनन के ऑर्डर देने पर डीएफओ अभिनव पल्लव आए विवादों में

Share


भोपाल/बालाघाट । वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव अपने गृह नगर बालाघाट दौरे पर गए थे। वहां से लौटे तो उत्तर बालाघाट डीएफओ अभिनव पल्लव के खिलाफ कई गंभीर शिकायतों का पुलिंदा उनके हाथों में था। यह शिकायत बालाघाट वन मंडल में सामग्री सप्लाई से लेकर कंस्ट्रक्शन तक के कार्य एक ही ठेकेदार को दिए जाने से संबंधित है। डीएफओ अभिनव पल्लव पिछले तीन सालों में आधे-अधूरे निर्माण कार्य और गुणवत्ता विहीन सामग्री लेकर करोड़ के भुगतान कर दिए गए। इस उम्मीद के साथ यह शिकायत वन सुरक्षा समिति लामटा के अध्यक्ष शत्रुघ्न असाटी ने वन बल प्रमुख से की कि जांच तो अवश्य और निष्पक्ष होगी।
विभाग के मुखिया श्रीवास्तव को दिए गए शिकायत में वन सुरक्षा समिति लामटा के अध्यक्ष शत्रुघ्न असाटी ने आरोप लगाया है कि वित्तीय वर्ष-2024 में मियाद वृध्दिकर फहीम खान की फर्म एवन कंस्ट्रक्शन को दिया गया है। वित्तीय वर्ष-2023 में जीईएम में बिड टेण्डर 31 लाख का मटेरियल रखकर वर्क आर्डर 25 से अधिक न देते हुए चार गुना दिया गया। वित्तीय वर्ष-2021-22 में मियाद वृध्दि कर उत्तर उत्पादन वनमण्डल में वर्कआर्डर कर डिपो में रोड वनरक्षक नाका लेबरहार्ट का मटेरियल सप्लाई दिया गया।
नियम विरुद्ध दिए हैंड पंप खनन के आरोप
वित्तीय वर्ष-2023-24 में उत्तर एवं दक्षिण सामान्य लघु वनोपज संघ तेंदुपत्ता डीएफओ अभिनव पल्लव ने नलकूप खनन का कार्य बिना निविदा कराये सीधे फहीम खान की फर्म एवन कन्सट्रक्शन को दिया गया। इससे वन विभाग को करोंड़ों भ्रष्टाचार हुआ। वित्तीय वर्ष 2023-24 में लघुवनोपज तेन्दूपत्ता संघ में अधोसंरचना के कार्य, सामुदायिक भवन, सभा मंच, सी.सी. रोड, स्टाप डेम, रपटा, पुलिया पाईप पुलिया वन रकक्षक नाका में आधे से अपूर्ण की स्थिति में है। जिनका भुगतान 90 प्रतिशन पूर्ण हो चूका है।

Exit mobile version