नम आंखों से हेमा ने दी धर्मेंद्र को विदाई, दादा के अंतिम संस्कार से इमोशनल लौटे करण
हैदराबाद: हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र का आज 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. आईएएनएस के अनुसार आज एक्टर का निधन हो गया है. आज एक्टर के घर एक एंबुलेंस पहुंची थी, जिसके बाद से उनके फैंस को एक बार फिर टेंशन होने लगी थी, क्योंकि इससे पहले एक्टर की मौत की अफवाह फैली थी, जिससे पूरा देश सदमे में आ चुका था, लेकिन अब धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. एक्टर का निधन उनके 90वें बर्थडे से पहले हुआ है. धर्मेंद्र के निधन से सदमे में बॉलीवुड. अमिताभ बच्चन, संजय दत्त समेत कई सितारे पहुंचे श्मशान घाट पहुंचे.
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. वह 12 नवंबर को ही अस्पताल से घर लौटे थे. धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. लेकिन 12 नवंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. उसके बाद से घर पर ही उनका इलाज चल रहा था. धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के साहनेवाल गांव में हुआ था. 65 साल के करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और वह हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्मों का रिकॉर्ड रखते हैं. धर्मेंद्र ने 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से डेब्यू किया और 1960 के दशक में पॉपुलर हो गए. उनका आई मिलन की बेला, फूल और पत्थर और आए दिन बहार के ने उन्हें इस दशक में रातोंरात पॉपुलैरिटी दिलाई. वहीं उन्हें हीमैन का दर्जा दिया गया, जो आज भी कायम है. उनकी फिल्में शोले से लेकर यमला पगला दीवाना तक सभी फिल्में फैंस की फेवरेट रही हैं. धर्मेंद्र ने शोले, धर्मवीर, चुपके चुपके, मेरा गांव मेरा देश और ड्रीम गर्ल जैसी कई यादगार फिल्में दी हैं. हाल ही में वो शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे. अब वो जल्द ही अगस्त्य नंदा की फिल्म “इक्कीस” में दिखेंगे, जो 25 दिसंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें धर्मेंद्र को शानदार अंदाज देखने को मिला.
पहले उड़ी थी मौत की अफवाह
बता दें, हाल ही में एक्टर की तबीयत खराब होने के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां वह 11 दिनों तक आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और इस बीच एक्टर के निधन की अफवाह भी फैली थी, जिस पर दिग्गज अभिनेता का पूरा परिवार गुस्सा गया था. वहीं, अस्पताल से एक्टर की वीडियो भी रिलीज हुई थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. इस वीडियो में धर्मेंद्र अस्पताल के बेड पर थे और उनके चारो उनकी फैमिली (पत्नी प्रकाश कौर, सनी देओल, बॉबी देओल और दोनों बेटियां) मौजूद थी.
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
आज 24 नवंबर को धर्मेंद्र का फिल्म इक्कीस से फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया था. इस फिल्म में वह लीड एक्टर अगस्त्य नंदा के पिता के किरदार में नजर आने वाले हैं. यह धर्मेंद्र के करियर की आखिरी फिल्म होगी, जो आगामी 25 दिसंबर को 2025 को रिलीज होगी.
मुंबई के विले पार्ले शमशान घाट पर अंतिम संस्कार, कई हस्तियां पहुंची
मुंबई,(ईएमएस)। हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र ने सोमवार को 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई और बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां उन्हें श्रद्धांजिल देने पहुंची। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को धर्मेंद्र के घर एक एंबुलेंस पहुंची थी, जिसके बाद से उनके फैंस को टेंशन हो गई थी, क्योंकि कुछ दिन पहले धर्मेंद्र की मौत की अफवाह फैली थी, लेकिन अब धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। धर्मेंद्र का निधन उनके 90वें बर्थडे से पहले हुआ। वह आगामी 8 दिसंबर 2025 को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे। धर्मेंद्र को अंतिम विदाई विले पार्ले शमशान घाट पर दी गई जिन्हें श्रद्धांजलि देने अमिताभ बच्चन अपने नाती अगस्तय नंदा के साथ पहुंचे। इसके अलावा आमिर खान और ईशा देओल को भी वहां देखा गया। रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेंद्र की 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने घर में आखिरी सांस ली। इसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस इमोशनल नजर आ रहे हैं। बता दें हाल ही में धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वह 11 दिनों तक आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और इस बीच धर्मेंद्र के निधन की अफवाह भी फैली गई थी, जिस पर दिग्गज अभिनेता का पूरा परिवार गुस्सा हो गया था। वहीं अस्पताल से धर्मेंद्र की वीडियो भी रिलीज हुई थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इस वीडियो में धर्मेंद्र अस्पताल के बेड पर थे और उनके चारों ओर उनकी फैमिली पत्नी प्रकाश कौर, सनी देओल, बॉबी देओल और दोनों बेटियां भी मौजूद थी। बता दें सोमवार 24 नवंबर को धर्मेंद्र का फिल्म इक्कीस से फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया था। इस फिल्म में वह लीड एक्टर अगस्त्य नंदा के पिता के किरदार में नजर आएंगे। यह धर्मेंद्र के करियर की आखिरी फिल्म है, जो आगामी 25 दिसंबर को रिलीज होगी। बता दें अभिनेता धर्मेंद्र ने 1960 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से बॉलीवुड में कदम रखा था और इसके बाद वह लोगों के दिलों पर छा गए और धर्मेंद्र की हिट फिल्मों में आई मिलन की बेला, पूजा के फूल, हकीकत, बाजी, सत्याकाम, आया सावन झूम के, राजा जानी, लॉफर, चुपके-चुपके, चरस, ड्रीम गर्ल, धर्म वीर, गजब, मेरा गांव मेरा देश और अपने जैसे फिल्मों में शानदार किरादार निभाया।
हिंदी सिनेमा के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में अंतिम सांस ली है। उनके जानें से पूरा हिंदी सिनेमा और सिनेप्रेमियों के बीच शोक की लहर का माहौल है। अभिनेता की काफी समय से तबीयत खराब चल रही है जिसके चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

8 दिसंबर 1935 को पंजाब के साहनेवाल गांव में जन्में धर्मेंद्र ने अपने 65 साल के फिल्मी करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। ऐसे में आइए जानते हैं कितना बड़ा है उनका परिवार और क्या करते हैं दामाद?
कौन हैं सनी देओल की पत्नी
देओल परिवार के सबसे बड़े बेटे सनी देओल हैं। अभिनेता का जन्म 19 अक्टूबर 1957 को हुआ था। सनी देओल के दो बच्चे हैं करण देओल और राजवीर देओल। दोनों बेटे एक्टर हैं। सनी देओल ने पत्नी का नाम पूजा देओल है।
बॉबी देओल की पत्नी और बच्चे
धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के दूसरे बेटे बॉबी देओल हैं जिनका जन्म 27 जनवरी 1969 में हुई था। बॉबी देओल की पत्नी तान्या आहूजा देओल हैं। दोनों के दो बेटे हैं। पहले बेटे का नाम आर्यमन देओल और दूसरे बेटे का नाम धरम देओल है।
कैन हैं ईशा देओल के पति
धर्मेंद्र की तीसरी और हेमा मालिनी की पहली संतान ईशा देओल हैं। ईशा देओल ने साल 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां हैं जिनका नाम राध्या और मिराया। ईशा देओल और भरत तख्तानी का रिश्ता 12 सालों तक चला और पिछले साल 6 फरवरी 2024 को दोनों ने अपने तलाक की घोषणा की थी।
कौन हैं दूसरी बेटी और उनके पति
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दूसरी बेटी अहाना देओल हैं जो फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं। अहाना देओल की शादी 2 फरवरी 2014 को वैभव वोरा से हुई थी। वैभव वोरा दिल्ली के रहने वाले हैं और एक सफल बिजनेसमैन हैं। दोनों के तीन बच्चे हैं, जुड़वां बेटियां अस्त्रया, आदिया और एक बेटा डेरियन है।