Site icon अग्नि आलोक

दिग्विजय सिंह बोले- बजरंग दल अपराधियों का संगठन; इसे भाजपा नेताओं और प्रशासन का संरक्षण

Share

भोपाल

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बजरंग दल अपराधियों का संगठन बन चुका है। सोमवार को दिग्विजय सिंह ने वीडियो जारी कर कहा कि जो लोग अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उनको भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और प्रशासन का संरक्षण है।

दिग्विजय सिंह ने मंडला जिले के एनएसयूआई पदाधिकारी सोनू परोचिया की पिछले साल हुई हत्या व एनएसयूआई पदाधिकारी अभिषेक ज्योतिषी की हत्या मामले में कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मंडला एसपी बजरंग दल कार्यकर्ताओं के हिमायती क्यों हैं?

दिग्विजय सिंह ने कहा कि सोनू परोचिया दलित परिवार का लड़का था। उसे न केवल गोली मारी गई। साथ ही, उसको जीप से रौंद दिया गया। उसको मारने वाले हैपी यादव बजरंग दल का पदाधिकारी थी। फिर से मंडला में 21 अक्टूबर को अभिषेक ज्योतिषी एक गरीब ब्राह्मण का बेटे के घर पर हमला किया गया है। हमलावर बाबूलाल यादव, जानू मिश्रा, सौरभ बजरंग दल के पदाधिकारी रहे।

सिंह ने कहा कि एसपी मंडला से जब बात की, तो उन्होंने कह दिया कि वारदात में शामिल लोग बजरंग दल से जुड़े नहीं थे। मेरा कहना है कि एसपी बजरंग दल के हिमायती कैसे बन गए। आपको उनके लिए दलील देने की आवश्यकता क्या थी। मैंने उपलब्ध प्रमाण पर आरोप लगाया है। मेरा अनुरोध है कि इन सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। हमारी लड़ाई विचारधारा की है, लेकिन जिस प्रकार की कांग्रेस कार्यकर्ता और छात्राओं के साथ घटनाएं हुई हैं, बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं।

Exit mobile version