Site icon अग्नि आलोक

परिश्रम अकादमी ने शहीद दिवस मनाया

Share

देपालपुर परिश्रम अकादमी में  भगत सिंह , सुखदेव एवं राजगुरु की शहादत को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें परिश्रम अकादमी के सभी छात्र एवं छात्राओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए क्रांतिकारियों के बलिदान को याद किया। एवं शिक्षकों द्वारा क्रांतिकारियों के जीवन के बारे में जानकारी दी गई , जिस से युवाओं में देश प्रेम की भावना जागृत हो सके शिक्षक दिनेश चौधरी ने बताया आज पूरे भारत में शहीद दिवस मनाया जा रहा है. 90 साल पहले यानी 23 मार्च 1931 को आज ही के दिन भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु, सुखदेव को फांसी दी गई थी. उनकी शहादत को देश का हर नागरिक सच्चे दिल से सलाम कर रहा है. भारत को आजाद कराने के लिए इन वीर सपूतों ने हंसते हंसते मौत को गले लगा लिया था कार्यक्रम में परिश्रम अकादमी के शिक्षक कपिल पटेल दिनेश चौधरी सचिन पटेल शशिकांत पटेल सचिन पटेल उपस्थित रहे।

Exit mobile version