तोक्यो ओलिंपिक : रैंकिंग राउंड में दीपिका की शानदार वापसी, चौथे स्थान पर पहुंची
Ramswaroop Mantri
Share
तोक्यो ओलिंपिक की शुरुआत हो चुकी है। आज पहले दिन भारत की स्टार निशानेबाज दीपिका कुमारी रैंकिंग राउंड में हिस्सा ले रही हैं। इसके बाद अतनु दास पुरुष वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करने उतरेंगे। दीपिका की शानदार वापसी। वह अब पायदान में चौथे स्थान पर हैं। इस बार उन्होंने 57 अंक हासिल किए। लेकिन यह उन्हें छह स्थान ऊपर लाने के लिए काफी।
दीपिका दोबारा टॉप 10 में पहुंच गई हैं। उन्होंने पांचवें ‘ऐंड’ में 59 अंक हासिल किए। एक X और चार 10।
दीपिका अब 14वें स्थान पर खिसक गई हैं। पहला हाफ खत्म होने में अभी दो और एंड हैं। उन्होंने दो Xs के साथ शुरुआत की लेकिन इसके बाद वह लक्ष्य से भटक गईं। तीन बार 8 और फिर एक सात पर उनका निशाना लगाया।
18वें शॉट के बाद दीपिका 10वें स्थान पर कायम हैं। 174 अंकों के साथ उन्होंने मारचेनको पर बढ़त बनाई हुई है। चेनयंग 58 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं।
दीपिका पहले छह निशानों के बाद आठवें स्थान पर हैं। उनका स्कोर 56 है। दूसरे एंड के बाद वह 10वें स्थान पर खिसक गई हैं।
हर तीरंदाज को छह तीर चलाने के लिए दो मिनट का वक्त मिलेगा।
तीरंदाज रैंकिंग राउंड में 70 मीटर की दूसरी से कुल 72 निशाने लगाएंगे। इसमें छह-छह के 12 से होंगे। 720 परफेक्ट स्कोर होता है।
दीपिका कुमारी को टारगेट 47A मिला है। वहीं उनकी प्रतिस्पर्धी कैंग चेयंग (कोरिया), आन सान (कोरिया), तान या-तिंग (चीनी ताइपे) और ली चिंग-यिंग (चीनी ताइपे) क्रमश: 62A, 64A, 12A, और 10A टारगेट मिला है।
निशानेबाज रैंकिंग राउंड से प्रतियोगिता की शुरुआत करेंगी। यहां 64 महिलाएं और पुरुष कुल 72 बार निशाना लगाएंगी।
रैंकिंग राउंड में स्कोर के आधार पर उन्हें जोड़ों में प्रतियोगिता करनी होगी। यानी नंबर वन पर आने वाली निशानेबाज को 64वें स्थान पर रहने वाले निशानेबाज से भिड़ना होगा। नंबर दो वाली निशानेबाज को 63वें, नंबर तीन पर आने वाले निशानेबाज को 62वें और इसी तरह अन्य मुकाबले होंगे।
तीनों ने मिलकर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2019 में सिल्वर मेडल जीतकर ओलिंपिक में जगह पक्की की थी।
अतनु भी तोक्यो में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। वह रियो के प्रदर्शन को भुलाकर तोक्यो में अच्छे निशाने लगाने के इरादे से उतरेंगे। अतनु पुरुष टीम में तरुणदीप राय और युवा प्रवीण जाधव के साथ भी उतरेंगे।
राय ने 2004 और 2012 के ओलिंपिक में भी हिस्सा लिया था। 37 वर्षीय राय का यह आखिरी ओलिंपिक हो सकता है। और वह इस जरूर यादगार बनाना चाहेंगे। वहीं जाधव का यह पहला ओलिंपिक खेल है।
इस राउंड में प्रदर्शन के आधार पर तीरंदाजों के ड्रॉ का फैसला होगा।
रैंकिंग राउंड में पुरुष और महिला दोनों के 64 तीरंदाज भाग लेंगे। पहले महिलाओं की रैंकिंग प्रतियोगिता होगी और उसके बाद पुरुषों की।
तोक्यो ओलिंपिक के पहले दिन आज दीपिका कुमारी, अतनु दास, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव इंडिविजुल रैंकिग राउंड में भाग लेंगे। ये मुकाबले युमेनोशिमा रैंकिंग फील्ड पर खेले जाएंगे।