Site icon अग्नि आलोक

विरोध के शिकार हो गए डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री,विवेक अग्निहोत्री के पोस्टर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया NSUI कार्यकर्ताओं ने

Share

भोपाल. द कश्मीर फाइल्स मूवी पर चल रहे घमासान के बाद अब फिल्म के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री  के बयान पर बवाल मच गया है. अपने गृहनगर भोपाल के बारे में गैर जिम्मेदाराना बयानदेकर अग्निहोत्री ने भोपालियों को नाराज कर दिया है. इससे नाराज NSUI कार्यकर्ताओं ने विवेक रंजन के पोस्टर जलाए और कांग्रेस उनके खिलाफ FIR कराएगी.

The Kashmir Files पर मचा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब उसके फिल्म के डायरेक्टर विवेक अगिनहोत्री ने ही इसे और बढ़ा दिया है. भोपाल आए अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू में कहा कि भोपाली मतलब होमोसेक्सुअल. उनका वीडियो वायरल हो गया. इस वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस अब फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ मोर्चा खोलकर खड़ी हो गई है एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आज भोपाल में जमकर प्रदर्शन किया. प्रदेश कांग्रेस दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं ने विवेक अग्निहोत्री के पोस्टर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया. कांग्रेस ने विवेक अग्निहोत्री के भोपालियों को होमोसेक्सुअल बताने को भोपाल के लोगों का अपमान बताया है. कांग्रेस ने कहा विवेक अग्निहोत्री के विवादित बयान के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई जाएगी.विज्ञापन

24 घंटे का अल्टीमेटम
मूवी The Kashmir Files के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री भोपाल में आयोजित हो रहे  फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने आए हैं. विवोक भोपाल के रहने वाले हैं. वो यहीं पले-बढ़े. इसी बारे में उन्होंने कहा था कि- मैं भोपाल में पला-बढ़ा लेकिन मैं भोपाली नहीं हूं. भोपाली होने का मतलब होमो सेक्युअल होता है. कांग्रेस ने कहा है कि इस पूरे मामले में विवेक अग्निहोत्री माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा विवेक अग्निहोत्री का बयान भोपाल की 25 लाख आबादी का अपमान है. उन्हें इस बयान पर 24 घंटे में माफी मांगना चाहिए. वरना कांग्रेस  लीगल एक्शन लेगी.

ये था मसला
विवेक अग्निहोत्री शुक्रवार को भोपाल आए. यह वीडियो क्लिप उसके एक दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस बातचीत में स्पष्ट रूप से कहते हैं कि मैं भोपाल में पला-बढ़ा, लेकिन मैं भोपाली नहीं हूं. भोपाली का एक अलग मतलब होता है. कभी अकेले में बताऊंगा. वे आगे कह जाते हैं कि भोपाली का मतलब होता है होमो सेक्सुअल. नवाबी शौक रखने वाला. भोपाल के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी विवेक अग्निहोत्री की भोपाली परिभाषा को भोपाल और यहां के रहवासियों का अपमान बताया है. इसके साथ ही विवेक से माफी मांगने को कहा गया है. एक वरिष्ठ पत्रकार ने लिखा कि ये बेहद आपत्तिजनक है, इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए. सोशल मीडिया में जो वीडियो क्लिप आई है वह 17 फरवरी को यूट्यूब पर विवेक अग्निहोत्री के तकरीबन एक घंटे के इंटरव्यू का हिस्सा है. एक संगठन ने कहा है कि भोपाली शब्द की आपत्तिजनक परिभाषा के लिए विवेक रंजन अग्निहोत्री को माफी मांगनी चाहिए.

Exit mobile version