Site icon अग्नि आलोक

मकर संक्रांति पर जेल बंदियों को बांटे कंबल

Share

देपालपुर निप्र। नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया। मकर संक्रांति के अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अजय आहूजा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि श्याम गोयल, भाजपा नेता बबलू पहलवान एवं जितेंद्र माली द्वारा भीषण सर्दी के चलते तकीपूरा उपजेल पर  62 बंदियों को कंबल और स्वल्पाहार बांटा गया। इस दौरान उपजेल के जेलर रामसहाय कुशवाह ने जेल में मौजूद बगीचे का भ्रमण करवाया। जिसमें सभी प्रकार के फूल, सब्जियां और सुंदर सा बगीचा आदि मौजूद थे जिसे देखकर सभी ने जेलर रामसहाय कुशवाह की कार्यकुशलता पर बहुत प्रशंसा की।

Exit mobile version