Site icon अग्नि आलोक

स्व. विजय पाल की पुण्यतिथि पर बेसहारा वृद्धजनों को वस्त्र औरभोजन का वितरण

Share

दिल्ली 10 दिसम्बर। पाल एकता मंच दिल्ली एनसीआर की अध्यक्षा श्रीमती भोजरानी पाल ने अपने दिवंगत पति सक्रिय समाजसेवी श्री विजय कुमार पाल की पुण्यतिथि पर बेसहारा वृद्धिजनों को माता रामबेटी वृद्धाश्रम, मुकरबा चैक, दिल्ली में जाकर भोजन करवाया। 

  इस अवसर पर पाल एकता मंच दिल्ली एनसीआर उपाध्यक्षा श्रीमती गीता रानी पाल, कोषाध्यक्ष आरपी सिंह बघेल, श्री रूप बसंत पाल ,शिक्षिका उषा पाल जी, श्रीमती हेमा पाल, श्रीमती किरण पाल, शिक्षिका श्रीमती कोमल पाल, श्रीमती निधि पाल, दीपक पाल, दिवाकर पाल, राजेश पाल, भगवानदास पाल, इद्र कुमार पाल, प्रभाकर पाल, तरूण पाल सहित सभी उपस्थित जनों ने स्वर्गीय विजय कुमार पाल जी को श्रद्धांजलि दी तथा सभी ने अपने सामर्थ्य अनुसार राशि और वस्त्रों का दान वृद्ध आश्रम में दिया। 

  अंत में माता रामबेटी आश्रम के संचालक महन्त गिरी महाराज ने पाल एकता मंच दिल्ली एनसीआर के पदाधिकारियों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। – बी.के.एस. पाल

Exit mobile version