देपालपुर , मध्य प्रदेश शिक्षक संघ एवम आजाद अध्यापक / शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री रविकुमार सिंह से सौजन्य भेंट कर अभिनंदन किया।मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार आचार्य ने बताया कि विगत वर्षों से विभाग के सेवानिवृत्ति सहित अनेक प्रकरण विभिन्न कारणों से वर्षों से लंबित थे जिससे सैकड़ों सेवानिवृत्त व कार्यरत शिक्षक / कर्मचारी परेशान हो रहे थे , ऐसे अनेक प्रकरणों का जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा कुछ दिनों में ही निराकरण कर जहां एक और पीड़ित शिक्षकों /कर्मचरियों को राहत प्रदान की है वहीं विभाग के लिए एक बेहरतीन उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। जिला शिक्षा अधिकारी की सशक्त कार्यशैली व दृढ़ इच्छा शक्ति के रहते ही यह संभव हुआ है। इसलिए आज मध्य प्रदेश शिक्षक संघ व आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने श्रीमान से प्रत्यक्ष भेंट की व शाल , श्रीफल , पुष्प गुच्छ तथा स्वामी विवेकानंद जी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन के साथ ही आभार व्यक्त किया एवम अन्य विषयों पर सकारात्मक चर्चा की गई।प्रतिनिधि मंडल में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के सोहनलाल परमार , राजेन्द्र ठाकुर , सुभाष पाटीदार , रामगोपाल पोरवाल , राजेश पाटीदार , आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्णकांत आर्य , जिला अध्यक्ष संतोष मालवीय तथा आर आर चौहान उपस्थित थे।
जिला शिक्षा अधिकारी (संयुक्त कलेक्टर) का अभनन्दन

