Site icon अग्नि आलोक

संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह बेटमा पहुँचे, कथा व्यवस्था को लेकर की चर्चा

Share

बेटमा संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, पुलिस महानिरीक्षक  राकेश गुप्ता, उपमहानिरीक्षक  चन्द्रशेखर सोलंकी, एसपी भगवतसिंह बिरदे, पूर्व मंडी अध्यक्ष सोमेश्वर पटेल सहित प्रशासनिक अमला बेटमा पहुंचा। यहां उन्होंने प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा से भेंट की और देपालपुर में होने वाली भागवत कथा के संदर्भ में प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए चर्चा की। इस दौरान कथा के मुख्य यजमान पूर्व नप अध्यक्ष धर्मवीरसिंह चौहान (बब्बी दरबार) ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों का पुष्प गुच्छ द्वारा स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि कथा के मुख्य यजमान धर्मवीरसिंह चौहान के निवास पर महाराज जी के ठहरने की व्यवस्था की गई हैं।

Exit mobile version