Site icon अग्नि आलोक

*E challan apk को क्लिक न करें…ट्रैफिक के ई चालान के नाम पर साइबर फ्रॉड* 

Share

इंदौर। मध्यप्रदेश की मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर शहर में साइबर फ्रॉड का एक और नया तरीका सामने आया है। शहर में ट्रैफिक के ई चालान के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है।

क्लिक करते ही आपका मोबाइल हैक

दरअसल अगर आपके पास E challan apk के नाम से कोई पीडीएफ फाइल व्हाट्सएप पर आए तो ध्यान रखें उसे क्लिक नहीं करना है। आपके सिंगल क्लिक पर आपका अकाउंट जीरो हो सकता है। क्लिक करते ही आपका मोबाइल हैक हो जाएगा।

ई-चालान की पीडीएफ फाइल

बताया जाता है कि रेड सिग्नल क्रॉस करने के नाम पर साइबर ठग apk (Android Package Kit) फाइल भेज रहे हैं। सिग्नल जंप करने पर ट्रैफिक विभाग जैसा ई-चालान की पीडीएफ फाइल और एक मैसेज भेजता है, ठीक वैसा ही मैसेज और पीडीएफ फाइल साइबर ठग भी मिनी मुंबई में लोगों को भेज रहे हैं। मिनी मुंबई से हर रोज सैकड़ों शिकायत आ रहे है।

Exit mobile version