Site icon अग्नि आलोक

पति की मौत के बाद बहू पर डोली चाचा ससुर की गंदी नीयत

Share

केशकाल/प्रकाश नाग: Keshkal News: केशकाल विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत फरसगांव थाना आकर एक प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसके पति की मृत्यु होने के बाद रिश्ते में चाचा ससुर है लेकिन उस पर बुरी नजर रखता है तथा बार-बार मेरे साथ रहना बोलकर छेडता है। 14 जुलाई को भी प्रार्थिया घर में अकेली थी तभी चाचा ससुर फागूराम मण्डावी घर के अंदर घुसकर अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए हाथ, शरीर व कपड़े को खींचतान कर रहा था।

प्रार्थिया के द्वारा मना करने पर मारपीट कर जमीन में पटक दिया था फिर चला गया । प्रार्थिया ने आगे बताया 23 अगस्त की सुबह भी फागूराम घर अंदर घुसकर छेडछाड व जबरदस्ती शारीरिक संबंध के लिए प्रयास करता किया और कहने लगा कि तेरा पति तो मर गया है जमीन मेरे नाम पर है बोलकर घर से निकालने की धमकी देकर, मारपीट किया । फरसगांव एसडीओपी अभिनय उपाध्याय ने बताया कि प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में अपराध कमांक 109/2025 धारा 74, 75(1) (i) (ii), 76, 333 बीएनएस. कायम कर विवेचना में लिया गया।

Exit mobile version