_*-किसानों मजदूरों ने संभागायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन, ट्रंप के पोस्टर की होली जलाई*
इंदौर। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान संगठनों और केंद्रीय श्रम संगठनों की अभियान समिति के आव्हान पर आज इंदौर के कई गांव में टेंपरा अडानी के पुतले जलाए गए साथ ही किसान संगठनों और श्रम संगठनों के कार्यकर्ताओं न
गांधी हाल से जुलूस निकाला तथा संभाग कार्यालय पहुंचकर ट्रंप के पोस्ट की होली जलाई बाद में आयुक्त के माध्यम से दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपा गए ।

प्रदर्शन का नतृत्व रामस्वरूप मंत्री, अरुण चौहान, रुद्रपाल यादव, बबलू जाधव और प्रमोद नामदेव ने किया।
प्रदर्शन कारियों ने नारे लगाते हुए’ “बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत छोड़ो, कार्पोरेट कृषि छोड़ो” श्रम श्रम संहिता वापस लो, अमेरिका से व्यापार समझौता नहीं चलेगा आदि नारे लगाए । दिए गए ज्ञापन में अमरीका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने को अमरीका की भारत के खिलाफ आर्थिक नाकेबंदी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए भारत सरकार से 146 करोड़ भारतीयों की खाद्य सुरक्षा और किसानी बचाने के लिए अमरीका के किसी भी दबाव में न आने की मांग की। केंद्रीय कृषि मंत्री को भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई है की
इंदौर की तीनों कृषि उपज मंडियों चोइथराम मंडी, लक्ष्मी नगर मंडी और छावनी मंडी में अव्यवस्थाओं के चलते किसानों हम्मालो और व्यापारियों को आए दिन होने वाली परेशानी से छुटकारा दिलाया जाए।
.इंदौर जिले में आउटर रिंग रोड, अहिल्या पथ योजना सहित जितनी भी योजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है उस पर तत्काल रोक लगाई जाए और किसानों की सहमति के बगैर भूमि अधिग्रहण नहीं किया जाए ।
वर्ष 2019 से 186 किसानों का बकाया 2 करोड़ 74 लाख रुपए मंडी निधि से भुगतान किया जाएं
2017 का फसल बीमा इंदौर जिले के 628 किसानों का अब तक बकाया है बकाया फसल बीमा किसानों को तत्काल दिया जाए दोषी जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए ।चोइथराम मंडी में गेट नंबर 2 और गेट नंबर 3 के सामने अवैध पार्किंग लगाई जा रही हैं जिसे रोका जाए ।चोइथराम मंडी में पार्किंग के नाम पर गुंडे बदमाशों द्वारा अवैध वसूली की जाती है जिस पर रोक लगाई जाकर बदमाशों पर कार्रवाई की जाए।.मंडी के चुनाव जल्द कराया जाए ।इंदौर जिले की हाईटेक मंडी इंदौर में किसानों को भोजन कैंटीन की सुविधा नहीं मिल रही है लक्ष्मी नगर अनाज मंडी में मौजूद अवेध झोपड़पट्टियों को हटाया जाए ।तीनों प्रमुख मंडियों में आरओ वाटर कूलर कई दिनों से बंद पड़े हैं पानी के गुणवत्ता स्थर की जांच की जाए आरो वाटर कूलर की टंकी की सफाई कराई जाए । लक्ष्मी नगर अनाज मंडी व छावनी अनाज मंडी में 10 टन के दो बड़े इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटे लगवाए जाएं रबी सीजन में बड़े इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटे पर उपज की तुलाई की व्यवस्था की जाए ।लक्ष्मी नगर अनाज मंडी में एक ही दुकान पर 10 फर्मो की बिल बनाए जाते हैं जिससे भीड लगती है ऐसा कई दुकानदार करते हैं जिससे किसानों को घंटों परेशान होना पड़ता है ।
प्रदर्शन में संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े संगठनों अखिल भारतीय किसान सभा, किसान संघर्ष समिति, किसान सभा अजय भवन, अखिल भारतीय किसान मजदूर संगठन ,भारतीय किसान मजदूर सेना, एटक, सीटू, एसएमएस आदि के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
पूरे जिले के तहसील मुख्यालयों और कई गांवों में अमेरिकी पूंजीवाद के प्रतीक तथा भारतीय कृषि व्यापार को कब्जाने की कोशिश में जुटे डोनाल्ड ट्रंप के पुतले जलाए गए । मुख्य रूप से बालूदा टाकुन नैनोद, गांधी नगर, देपालपुर सांवेर तहसील, सिमरोल बिजलपुर सहित दो दर्जन गांवों में पुतलों का दहन किया गया।
प्रदर्शन कारियों को संबोधित करते हुए विभिन्न नेताओं ने कहा कि आज देशभर में ट्रंप और कॉर्पोरेट घरानों का खेती पर कब्जा किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को अडानी -अंबानी की कंपनी की लूट का चारागाह बना दिया है। पेसा और वनाधिकार अधिनियम और सभी संवैधानिक प्रावधानों का खुला उल्लंघन करते हुए जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण का विनाश किया जा रहा है। श्रमिकों की अधिकारों पर श्रम संहिता बनाकर हमला किया जा रहा है। इसलिए किसान,किसानी और गांव बचाने के लिए अडानी-अंबानी और अन्य कॉर्पोरेट कंपनियों को भगाने की जरूरत है।
प्रदर्शन में रामस्वरूप मंत्री,अरुण चौहान , रुद्रपाल यादव, सीएल सर्रावत,प्रमोद नामदेव ,भागीरथ कछवाय, सोहनलाल शिंदे,महेश गोहर,सोनू शर्मा, सत्यनारायण वर्मा, रमेश झाला, बबलू जाधव, चंदन सिंह बड़वाया, शैलेंद्र पटेल, अरविंद पोरवाल,कैलाश लिंबोडिया राहुल निहोरे सुमित सोलंकी सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।