Site icon अग्नि आलोक

रक्त का दान करें और हेलमेट लें, अजमेर शहीद भगत सिंह नौजवान सभा की अनूठी पहल

Share

जनसेवा समिति की ओर से अजमेर के हॉकर्स को नि:शुल्क बरसाती दी गई। 

अरविंद गर्ग को लगी है तिरंगा बांटने की धुन। 

================

एस पी मित्तल,अजमेर

भगत सिंह नौजवान सभा की ओर से आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अजमेर में तीन दिवसीय कार्यक्रम रखे गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम समाज में रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने का है। सभा की ओर से 14 अगस्त को पटेल मैदान के निकट अग्रवाल स्कूल के सभागार में रक्तदान शिविर रखा गया है। इस शिविर में जो भी व्यक्ति रक्तदान का दान करेगा, उसे आईएसआई मार्क का हेलमेट निशुल्क दिया जाएगा। हेलमेट के साथ एक तिरंगा झंडा और सभा की ओर से सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। शिविर प्रात: 9 बजे शुरू हो जाएगा। इससे एक दिन पहले 13 अगस्त को सायं 6 बजे रीजनल कॉलेज चौपाटी पर भारत माता का विशाल कटआउट रखा जाएगा। इस अवसर पर सीआरपीएफ और पुलिस के बैंड देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति देंगे। यहीं पर तिरंगे भी वितरित किए जाएंगे। 15 अगस्त को बीके कौल नगर स्थित अम्बे विहार गार्डन में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थल पर झंडा रोहण किया जाएगा। इसी दिन शाम को रीजनल कॉलेज चौपाटी पर भारत माता की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही आनासागर में भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। देशभक्ति से जुड़े इन कार्यक्रमों की और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9636007744 पर विजय तत्त्वेदी और 9829071696 पर सुभाष काबरा से ली जा सकती है।

हॉकर्स को बरसाती:

बरसात के मौसम में समाचार पत्र वितरकों (हॉकर्स) की परेशानियों को देखते हुए अजमेर की सामाजिक संस्था जन सेवा समिति की ओर से सभी सभी हॉकर्स को बरसाती वितरित की गई है। 6 अगस्त को समिति के वैशाली नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित एक समारोह में समिति के अध्यक्ष हरीश गिद्वानी (पेन वाले) ने हॉकर्स के प्रतिनिधियों को करीब 250 बरसाती दी। गिदवानी ने कहा कि हॉकर्स बंधु हर मौसम में सुबह सुबह लोगों के घरों तक अखबार पहुंचाते हैं। हॉकर्स को कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, उतना उन्हें प्रतिफल नहीं मिलता। हॉकर्स की स्थिति को देखते हुए ही उनकी समिति की ओर से बरसातियां नि:शुल्क दी गई है। जरूरत पड़ने पर अन्य सुविधाएं भी अजमेर के हॉकर्स को उपलब्ध करवाई जाएगी। बरसातियां उपलब्ध करवाने के लिए हॉकर्स समन्वय समिति के अध्यक्ष अजय वाजपेयी, महासचिव ओम प्रकाश कुशवाह, सचिव राजेंद्र कच्छावा, मनोहर सैनी, विजय गोयल आदि पदाधिकारियों ने समिति का आभार प्रकट किया है। समिति के अध्यक्ष गिदवानी ने बताया कि जरूरतमंदों की मदद समय समय पर समिति की ओर से की जाती है। समिति की सामाजिक गतिविधियों के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9783936973 पर गिदवानी से ली जा सकती है।

तिरंगा बांटने की धुन:

अजमेर के अल्पबचत अभिकर्ता अरविंद गर्ग को इन दिनों तिरंगा बांटने की धुन लगी हुई है। गर्ग ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मुख्य डाकघर से करीब 500 तिरंगे झंडे खरीदे हैं और अब घर घर जाकर लोगों को तिरंगे दे रहे हैं। ताकि 13 से 15 अगस्त के बीच हर व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा लहरा सके। गर्ग ने कहा कि ऐसे बहुत से लोग हैं जो व्यस्तता की वजह से डाकघर जाकर झंडा नहीं खरीद सकते हैं। ऐसे व्यक्तियों को ही उन्होंने घर पर तिरंगा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। गर्ग ने कहा कि आजादी का पर्व जश्न मनाने का है और जब आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं तब तो जश्न को बहुत धूमधाम से मनाने चाहिए। यहां यह उल्लेखनीय है कि देशभर के डाकघरों में मात्र 25 रुपए में तिरंगा दिया जा रहा है। तिरंगा वितरण के संबंध में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर मोबाइल नंबर 9414212827 पर अरविंद गर्ग से ली जा सकती है। 

Exit mobile version