Site icon अग्नि आलोक

*न छोड़े सरकारी नौकरी का मौका, 12वीं पास के लिए 23,175 नौकरियां*

Share

बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) की सेकंड इंटर लेवल भर्ती और भी बेहतरीन हो गई है. पहले ये भर्तियां सिर्फ 12,199 पदों के लिए निकली थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर कुल 23,175 पदों के लिए कर दिया गया है मतलब 10,976 नए पद जोड़ दिए गए हैं जो उन कैंडिडेट्स के लिए एक्स्ट्रा चांस लेकर आए हैं जो पहले मिस कर गए थे. और सबसे अच्छी बात ये है कि आज यानी 15 अक्टूबर 2025 से आवेदन की विंडो दोबारा ओपन हो रही है. अगर आप नए हैं और एलिजिबल हैं तो जल्दी से फॉर्म भर दें क्योंकि ये गवर्नमेंट जॉब्स पाने का सुनहरा मौका है.

BSSC Inter Level Vacancy 2025 Out: वैकेंसी बढ़ने की पूरी डिटेल

ये अपडेट कैंडिडेट्स के लिए गेम चेंजर है. पहले वाली भर्ती में सिर्फ 12,199 पोस्ट थे, लेकिन अब टोटल 23,175 हो गए. नए 10,976 पद बढ़ने से कंपटीशन तो बढ़ेगा लेकिन ऑपर्चुनिटी भी डबल हो गई है.बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) की सेकंड इंटर लेवल भर्तियों के तहत क्लर्क,असिस्टेंट और दूसरे एडमिन के पद भरे जाने हैं.BSSC ने ये फैसला कैंडिडेट्स की डिमांड और वैकेंट सीट्स को देखकर लिया, ताकि ज्यादा से ज्यादा यूथ को जॉब मिले.

नए और पुराने कैंडिडेट्स के लिए क्या करें?

अब बात करते हैं कि पहले से अप्लाई करने वालों का क्या? अगर आपने पहले ही BSSC की इस भर्ती में फॉर्म सबमिट कर दिया था तो आपको दोबारा कुछ नहीं करना पड़ेगा. आपका पुराना एप्लीकेशन वैलिड रहेगा और आप ऑटोमैटिकली सभी 23,175 पदों के लिए कंपटीशन में शामिल हो जाएंगे. हां अगर कोई एक्स्ट्रा पोस्ट या कैटेगरी में शिफ्ट करना चाहे तो ऑप्शन चेक कर सकते हैं लेकिन जरूरी नहीं. नए कैंडिडेट्स के लिए ये परफेक्ट टाइम है. बस ऑफिशियल वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर रजिस्टर करें.डिटेल्स भरें और अप्लाई कर दें. प्रोसेस सिंपल है बस एजुकेशन सर्टिफिकेट, ID प्रूफ और फोटो जैसे डॉक्यूमेंट्स रेडी रखें.याद लास्ट डेट मिस न करें और कोई टेक्निकल इश्यू हो तो हेल्पलाइन चेक कर लें.

एलिजिबिलिटी की बात करें तो ये भर्ती इंटर लेवल की है यानी 12वीं पास कैंडिडेट्स के लिए यह ओपन है. बस बात इतनी सी है कि आपने इंटरमीडिएट कंप्लीट कर लिया हो और उसके साथ कंप्यूटर बेस्ड कोर्स या सर्टिफिकेट भी लिया हो. उम्र आदि की जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख लें, लेकिन बिहार के लोकल कैंडिडेट्स को प्रेफरेंस मिलेगी.अगर आप फ्रेशर हैं या पहले से कोई स्किल है तो ये परफेक्ट एंट्री लेवल जॉब है.
किस कैटेगरी के लिए कितनी सीटें?

ये भर्तियां कुल 23,175 पदों पर हैं.जिसमें अनरिजर्व्ड कैटेगरी के लिए 10,142 पद हैं. एससी वालों के लिए 3,212, एसटी के लिए 1,079, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 3,974, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 2,562, इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (EWS) के लिए 229 और दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए 767 पद रिजर्व्ड हैं. खास तौर पर महिलाओं के लिए 35% आरक्षण है जो कुल मिलाकर करीब 7,394 सीटें बनती हैं.ऐसे में ये भर्तियां लड़कियों के लिए बड़ा बूस्ट है. अगर आप किसी कैटेगरी में आते हैं तो सर्टिफिकेट रेडी रखें वरना एप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकता है.
ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा
अगर एग्‍जाम प्रोसेस की बात करें तो आपको बता दें कि परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT). बिहार के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर एग्जाम सेंटर्स बनाए जाएंगे ताकि कैंडिडेट्स को दूर न जाना पड़े. एग्जाम दो शिफ्ट में होंगे और कुल 15 दिनों तक चलेंगे. परीक्षा के दौरान सिक्योरिटी टाइट रहेगी.एडमिट कार्ड, ID चेक सब होगा.

सेलेक्‍शन प्रोसेस: स्टेप बाय स्टेप क्या होगा?
सेलेक्शन स्टेज वाइज होगा.पहले प्रीलिमिनरी रिटन एग्जाम, फिर मेन्स एग्जाम, उसके बाद इंटरव्यू और जहां जरूरी हो वहां स्किल टेस्ट होगा. हर स्टेज पर क्वालीफाई करना होगा और फाइनल मेरिट लिस्ट टोटल स्कोर पर बनेगी.प्रीलिम्स में नेगेटिव मार्किंग है. स्किल टेस्ट कंप्यूटर या टाइपिंग पर हो सकता है कि आपकी एलिजिबिलिटी से मैच करे.
क्‍या है एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम?
एग्जाम पैटर्न की बात करें तो पेपर ऑनलाइन होगा और कुल 150 प्रश्न आएंगे. जनरल स्टडीज (करंट अफेयर्स, हिस्ट्री, ज्योग्राफी), जनरल साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी), मैथ्स (बेसिक कैलकुलेशन, अलजेब्रा) और मेंटल एबिलिटी टेस्ट (रीजनिंग, लॉजिकल थिंकिंग) आदि से सवाल पूछे जाएंगे.प्रत्येक सही जवाब पर 4 मार्क्स मिलेंगे और गलत पर 1 मार्क कटेगा. टोटल टाइम ढाई घंटे का होगा.

Exit mobile version