Site icon अग्नि आलोक

चमन चौराहा पर सुविधाघर नहीं होने से राहगीरों को करना पड़ रहा असुविधा का सामना

Share

देपालपुर निप्र। शासन स्वच्छता व शौचालय बनवाने के लिए लाखों-करोड़ों रुपयों को पानी की तरह बहा रही है। वहीं कई छोटे-बड़े कस्बों में मुख्य बाजारों व प्रमुख चौराहों पर सार्वजनिक सुविधाघर न होने से यहां से आने जाने वाले महिला-पुरुषों राहगीरों व दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने कई बार शासन-से चमन चौराहा पर महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग सुविधाघर बनाए जाने की मांग की। लेकिन आज तक इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। हर रोज बड़ी तादाद में रोजमर्रा की जरूरत का सामान खरीददारी करने व अन्य कामों के लिए आते 60 ग्रामों के ग्रामीणों का प्रतिदिन आना-जाना होता हैं। इतना ही नहीं राहगीरों के लिए देपालपुर का चमन चौराहा ही आना पड़ता है। क्योंकि यहां-यहां से चारों दिशाओं में रास्ता जाता है।
दरअसल देपालपुर नगर के चमन चौराहा के आसपास के दुकानदारों, बाहर से आने वाले लोगों की मांग है कि उपयुक्त स्थान पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाए। ताकि बाजार में खरीदी करने आई माता बहनों को शौच के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। दुकानदारों का कहना है कि सार्वजनिक शौचालय नगर के बस स्टैंड पर है या फिर इंदौर नाके पर दोनों ही जगह चमन चौराहे से पांच सौ से हजार मीटर की दूरी पर है। गांव की माता बहने खरीदी करने के लिए यहां आती हैं उन्हें शौच के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। यही समस्या हम दुकानदारों की भी हैं हमें या तो तहसील रोड़ पर (खाड़ी) जाना पड़ता है या फिर इंदौर नाका या बस स्टैंड पर। यही समस्या हम दुकानदारों के स्टाफ की भी हैं। चमन चौराहा पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाना अति आवश्यक है क्योंकि चमन चौराहा अधिक घनत्व जनसंख्या वाला इलाका हो चुका है अधिकांश लोग खरीदी करने के लिए इसी स्थान से गुजरते हैं इसीलिए हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस स्थान पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी किया जाए।

इनका कहना है:
चमन चौराहा पर सार्वजनिक सुविधा घर का सुझाव अच्छा है इसको देखते हैं।
रविकुमारसिंह एसडीएम देपालपुर

उपयुक्त स्थान देखकर राहगीरों, दुकानदारों और व्यापारियों की मांग पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा।

 सुरेशचंद्र त्रिवेदी

राजस्व निरीक्षक नगर परिषद देपालपुर

Exit mobile version